फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   डाक खानों में अब मिलेगी एलईडी, आरंभ हुई योजना

डाक खानों में अब मिलेगी एलईडी, आरंभ हुई योजना

Wed, 19 Dec 2018 01:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 19 Dec 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
डाक खानों में अब मिलेगी एलईडी, आरंभ हुई योजना
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अंबाला कैंट। डाक विभाग द्वारा मंगलवार से नई शुरुआत की गई है। बिजली बचत के लिए अब डाकघरों में एलईडी बल्ब, ट्यूब लाइट एवं पंखों की बिक्री की जाएगी। बिजली बचत के लिए विभाग द्वारा यह शुरुआत की गई है और अंबाला कैंट के जीपीओ में पहली एलईडी बेचकर इसकी विधिवत शुरुआत हरियाणा की चीफ पोस्ट मास्टर जनरल रंजू प्रसाद ने की। उन्होंने इस दौरान प्रदेशभर में विद्यार्थियों के लिए पूर्व में आयोजित प्रतियोगिताओं के पुरस्कार भी वितरित किए। जीपीओ में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत सीपीएमजी रंजू प्रसाद ने करते हुए कहा कि बिजली बचाना बेहद जरूरी है। अब अभी से प्रयास करेंगे तो आने वाला समय सुखमय होगा। उन्होंने बताया कि डाक विभाग ने हरियाणा में इसकी शुरुआत कर दी है और चरणबद्ध तरीके से प्रदेश के अन्य जिलों में स्थित डाकघरों में एलईडी बल्ब, ट्यूबलाइट एवं पंखे बेचे जाएंगे। डाक खाने में एक एलईडी बल्ब की कीमत 70 रुपये, ट्यूबलाइट की 220 रुपये और पंखे की कीमत 1110 रुपये होगी। इस दौरान सीपीएमजी ने विभिन्न जिलों से आए विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर भी सम्मानित किया। विभाग द्वारा पूर्व में प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थी जिनके विजेताओं को यह इनाम वितरित किए गए। इस दौरान विभाग के डीपीएस हेडक्वार्टर निर्मल सिंह एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed