{"_id":"5c0d69ccbdec2241595bae19","slug":"101544382924-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनेलो व बसपा गठबंधन से भाजपा को आया पसीना : अभय चौटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इनेलो व बसपा गठबंधन से भाजपा को आया पसीना : अभय चौटाला
Updated Mon, 10 Dec 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इनेलो-बसपा गठबंधन से भाजपा को आया पसीना : अभय चौटाला
फोटो नंबर :: 16
गठबंधन पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे इनेलो नेता
अमर उजाला ब्यूरो
बराड़ा। इनेलो नेता अभय चौटाला ने कहा कि इनेलो-बसपा के गठबंधन से भाजपा को पसीना आ गया है। हरियाणा में जब यह गठबंधन हुआ तो कई पार्टियों के नेता समझते थे कि ये कमजोर है, लेकिन जैसे-जैसे लोगों ने इनेलो का समर्थन किया तो हमारी एकता देख सत्ता पक्ष को भी पसीना आ गया। वे रविवार को क्षेत्र में आयोजित गठबंधन पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। मंच संचालन पूर्व सरपंच मुकेश राणा ने किया।
अभय ने कहा कि कुछ लोग इनेलो छोड़ चुके हैं, लेकिन इनेलो-बसपा का जनाधार और मजबूत हुआ है। लोगों का साथ ऐसे ही मिलता रहा तो वह दिन दूर नहीं जब इनेलो-बसपा की हरियाणा में सरकार होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावों में जो वादे देश की जनता से किए थे वह पूरे नहीं किए, न ही अच्छे दिन आए और न ही खाते में 15 लाख रुपये आए। उन्होंने कहा कि इनेलो-बसपा की सरकार आई तो हरियाणा में युवाओं को रोजगार मिलेगा। इनेलो ने दादूपुर-नलवी नहर किसानों के लिए बनवाई थी, लेकिन भाजपा सरकार इसे बंद करने की फिराक में हैं। इस दौरान इनेलो के पूर्व विधायक राजबीर सिंह बराड़ा, बसपा नेता प्रकाश भारती सहित कई नेताओं ने जनसभा को संबोधित किया। मौके पर इनेलो नेता बाबर खान, इकबाल उगाला, जिला प्रधान कृष्ण राणा तंदवाल, कमलजीत सिंह वीर्क, मनदीप जाट, दया रानी दुखेड़ी, पूर्व सरपंच सुरजीत सिंह कसरेला, महिंद्र सिंह मौजूद रहे।