फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   मना करने पर चालक लड़ते कालोनी निवासियों से

मना करने पर चालक लड़ते कालोनी निवासियों से

Fri, 28 Jul 2017 12:14 AM IST
Updated Fri, 28 Jul 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
मना करने पर चालक लड़ते कालोनी निवासियों से
अंबाला कैंट। इंडस्ट्रियल एरिया के निकट सोनिया कालोनी व सोनिया इनक्लेव में इन दिनों डंपर व ट्रक चालकों ने गलियों पर कब्जा कर पूरी तरह से आतंक मचा रखा है। यह ट्रक बेखौफ होकर कालोनी की मुख्य सड़कों के किनारे रेत व बजरी का डंपिंग प्वाइंट बना रखा है। जिस कारण लोगों को मुख्य रास्ते से गुजरने पर भी भारी परेशानी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन

इस समस्या से परेशान कई बार ट्रक व डंपर चालकों को अपने स्तर पर हटाने का प्रयास कर चुके है न तो ये ट्रक चालक हटते है और ऊपर से लड़ाई झगड़े पर भी उतारू हो जाते है। हैरानी की बात यह है कि देररात के समय अचानक कहीं से काफी संख्या में ट्रक व डंपर चालक मुख्य मार्ग पर खड़े भी रहते है। इस संबंध में परेशान इलाकावासियों ने अंबाला पुलिस को शिकायत देकर परेशानी से छुटकारा दिलवाने की गुहार लगाई है। इलाकावासी एडवोकेट संजय दत्त, ओम पाल, एमी चंद शर्मा, देशराज, उमेश, कौशिक, एसके त्यागी, जेके वर्मा, आरपी सिंह, विजय मेहता का कहना है कि कॉलोनी में काफी समय से ये हालात बने हुए है।
विज्ञापन

पहले तो कुछ एक ही ट्रक खड़े होते थे और सड़क के किनारे रेत व बजरी गिराकर चले जाते है परंतु जैसे-जैसे समय बीतता जा रहा है ट्रकों व डंपर चालकों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। यह चालक मुख्य सड़क के बीच वाहन खड़े कर इस कदर मनमानी दिखाते है कि लोगों का निकलना तक मुश्किल हो जाता है। कई बार समस्त इलाकावासी संयुक्त रूप से वाहनों को खड़े करने का विरोध जता चुके है, हर बार वाहन चालक लोगों की परेशानी को अनदेखा कर अपनी मनमानी करते कर रहे है। रात के समय ट्रकों के कारण हादसे भी हो चुके है और बिना किसी नंबर प्लेटों के यह ट्रक सरकार के नियमों की धज्जियां उड़ा रहे है। गुरुवार भी चालकों को रोकने गए इलाकावासियों की चालकों से तीखी बहस हो गई और चालक ने वाहन हटवाने पर ऐतराज जता दिया। इलाकावासियों ने तुरंत मामले की सूचना इलाका पुलिस को दी। जिसके बाद ट्रक व डंपर चालक मौके से फरार हो गए। महेश नगर कार्यवाहक थाना प्रभारी महल सिंह का कहना है कि मेरे संज्ञान में ये मामला आया है और वाहनों को हटवाया जा रहा है। अगर इलाकावासियों की लिखित आती है तो उसके आधार पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed