{"_id":"6570d15c39a29cefd709c576","slug":"101-blood-donors-donated-blood-enthusiastically-in-the-camp-ambala-news-c-36-1-sknl1001-14857-2023-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: शिविर में 101 रक्तदाताओं ने उत्साह से किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: शिविर में 101 रक्तदाताओं ने उत्साह से किया रक्तदान
विज्ञापन
अंबाला सिटी के सेक्टर-7 के कांशी भवन में डॉ. बीआर आंबेडकर की पुण्यतिथि पर लगाए गए रक्तदान शिविर
अंबाला सिटी। भारत रतन और संविधान-निर्माता बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर की 67वीं पुण्यतिथि पर सेक्टर-7 में स्थित कांशी भवन में डॉ. बीआर आंबेडकर समाज कल्याण और शिक्षण ट्रस्ट अंबाला और अमर उजाला फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को रक्तदान शिविर लगा।
हसमें करीब 140 रक्तदाताओं ने रजिस्ट्रेशन कराया और 101 का रक्तदान के लिए चयन हुआ। शिविर में जिला रेडक्रॉस की टीम ने डॉ. वीरेंद्र भारती के नेतृत्व में रक्तदान शिविर में अपनी सेवाएं प्रदान की। रक्तदान शिविर में सर्वप्रथम डॉ. बीआर आंबेडकर के चित्र पर पुष्पमालाएं अर्पित करते हुए उन्हें याद कर श्रद्धांजलि दी गई।
इसमें ट्रस्ट के संरक्षक ऋषि पाल, प्रधान निशा बुराक, चेयरमैन रमेश कुमार, सेक्रेटरी बलविंद्र सिंह, उपप्रधान ओमदत्त और हुकमचंद टंडन ने शुभारंभ कराया। इस मौके पर ट्रस्ट की प्रधान निशा बुराक और संरक्षक ऋषि पाल ने बताया कि ट्रस्ट की ओर ये आयोजन किया है। इस अवसर पर मनोहर लाल, प्रदीप कुमार, तरसेम, अश्वनी बुराक, जरनैल सिंह, अमित कुमार, कलेर सिंह, नसीब सिंह, सुदेश, डॉ. संजय धानिया और देवेंद्र नूनवाल ने योगदान दिया।
विज्ञापन
महिलाओं को भी करना चाहिए रक्तदान
21 वर्षीय रक्तदाता शिवानी ने बताया कि सभी युवा महिलाओं को रक्तदान जैसे कार्य निरंतर करने चाहिए। बीते वर्ष पहली बार रक्तदान किया था, इस शिविर में दूसरी बार रक्तदान कर रही हूं।
रक्तदान अहम जिम्मेदारी
रक्तदाता संजय कुमार ने बताया कि रक्तदान करना सभी देशवासियों का अहम कर्तव्य है, रक्तदान करने से हम किसी को नया जीवन दान कर सकते हैं।
डॉ. बीआर आंबेडकर सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल ट्रस्ट अंबाला पिछले कई वर्षों से लगातार समाज में शिक्षा के प्रचार-प्रसार हेतु तत्परता से काम कर रही है। अंबाला क्षेत्र के करीब 600 से अधिक परिवार ट्रस्ट को वित्तीय तौर पर सहयोग कर रहे हैं। जिसकी बदौलत ट्रस्ट जरूरतमंदों की सहायता करने में समक्ष हो रही है।
रमेश कुमार, चेयरमैन डॉ. बीआर आंबेडकर ट्रस्ट।
डॉ. बीआर आंबेडकर ट्रस्ट की ओर से समाजसेवा के कार्य निरंतर किए जा रहे हैं। सभी पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों ने जिम्मेदारियों के साथ इस रक्तदान शिविर को सफल बनाने में अहम योगदान दिया है।
बलविन्द्र सिंह, महासचिव डॉ. बीआर आंबेडकर ट्रस्ट।
ट्रस्ट की ओर से नियमित गतिविधियों में वृक्षारोपण, मेडिकल चेक-अप कैंप आदि शामिल है। ट्रस्ट की दूरगामी परियोजनाओं में अंबाला में एक विशेष शिक्षण संस्थान का निर्माण करना है, जोकि बहुजन समाज को शिक्षा के नए आयाम छूने में मदद करेगा।
डॉ. निशा बुराक, प्रधान डॉ. बीआर आंबेडकर ट्रस्ट।