फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   100-foot-tall Ravana being prepared in Barara; to be set ablaze via remote control.

Ambala News: बराड़ा में तैयार हो रहा 100 फुट ऊंचा रावण, रिमोट से होगा दहन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
100-foot-tall Ravana being prepared in Barara; to be set ablaze via remote control.
बराड़ा में आगरा से आई कारीगर रावण के पुतले का मुंह तैयार करने में जुटे हुए। आयोजक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बराड़ा, साहा। असत्य पर सत्य पर विजय का प्रतीक विजयादशमी पर्व इस बार बराड़ा में ऐतिहासिक और भव्य अंदाज में मनाया जाएगा। कस्बे के मुख्य दशहरा ग्राउंड में 100 फुट ऊंचे विशालकाय रावण के पुतले का निर्माण कार्य जारी है। इस बार का सबसे बड़ा आकर्षण पुतले का दहन आधुनिक तकनीक यानी रिमोट कंट्रोल के जरिए होना रहेगा।

बराड़ा में पिछली कई वर्षों से रावण बनता आ रहा है। यहां बने हुए रावण ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी अपना स्थान बनाया है। हालांकि पिछले वर्ष किन्हीं सुरक्षा कारणों से यहां रावण का पुतला बनाने वाले कारीगरों ने राजस्थान के कोटा में काम किया था। वहां भी उन्होंने रावण के पुतले की ऊंचाई को लेकर एक रिकॉर्ड कायम किया था। आयोजन समिति के सदस्य विक्रम राणा और अमरपाल राणा ने बताया कि बराड़ा का दशहरा हमेशा से पूरे क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र रहता है। इस बार के आयोजन को भव्य रूप देने के लिए उत्तर प्रदेश के आगरा से विशेष तौर पर कुशल कारीगरों को आमंत्रित किया गया है। मुख्य कारीगर उस्मान खान अपनी पूरी टीम के साथ पिछले कई दिनों से दिन-रात ग्राउंड में डेरा डाले हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed