फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   1 died and 1 injured in road accident at Ambala

Accident: तेज रफ्तार कार ने कांवड़ियों को मारी टक्कर, एक की मौत और एक घायल

Sat, 19 Jul 2025 11:25 AM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी शहजादपुर
संवाद न्यूज एजेंसी शहजादपुर Published by: शाहिल शर्मा Updated Sat, 19 Jul 2025 11:25 AM IST
सार

एक तेज रफ्तार कार ने दो कांवड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में शिव कॉलोनी निवासी राहुल की मौत हो गई और कर्ण गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन
1 died and 1 injured in road accident at Ambala
सड़क हादसे में घायल कांवड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यमुनानगर से पंचकूला हाईवे पर रसीदपुर कट के पास एक तेज रफ्तार कार ने दो कांवड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में शिव कॉलोनी निवासी राहुल की मौत हो गई और कर्ण गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद कर्ण को भी पंचकूला सेक्टर-9 रेफर कर दिया। राहुल के शव का आज पुलिस पोस्टमार्टम करवाएगी। 
विज्ञापन


हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। उधर, इस हादसे में कांवड़ भी खंड़ित हो गई। गनीमत यह रही कि तीन अन्य कांवड़िए बाल-बाल गए। घायल कर्ण के भाई पंचकूला स्थित पिंजौर शिव कॉलोनी निवासी 17 वर्षीय सोनू सिंह ने बताया कि 11 जुलाई को वह शिव कॉलोनी निवासी हितेश, सोनू, कर्ण व मौली जागरा निवासी राहुल के साथ हरिद्वार कांवड़ लेने गया था। 18 जुलाई की शाम साढ़ें पांच बजे वह यमुनानगर से पंचकूला हाईवे पर रसीदपुर कट के पास पहुंचे तो एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी जिस वजह से यह हादसा हुआ।  
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed