फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Allowed one per cent off to the rice milling center

धान मिलिंग में एक फीसदी की छूट दी केंद्र ने

Sun, 05 Jan 2014 12:32 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 05 Jan 2014 12:32 PM IST
विज्ञापन
Allowed one per cent off to the rice milling center
केंद्र ने हरियाणा के चार जिलों यमुनानगर, पलवल, कुरुक्षेत्र और करनाल के राइस मिलरों को चावल डैमेज में एक फीसदी की छूट दी है। इससे चावल मिल मालिकों को काफी राहत मिली है।
विज्ञापन


राइस मिलर एसोसिएशन के प्रधान राजेंद्र अग्रवाल, पूर्व प्रधान आजाद सिंह राठी और प्रवक्ता आशीष मेहता ने बताया कि केंद्र ने दो जनवरी को पत्र जारी किया है।
विज्ञापन

पत्र के अनुसार चार जिलों के चावलों का सैंपल लिया गया था। परिणाम आने के बाद केंद्र ने चार जिलों में चावल डैमेज तीन से बढ़ाकर चार फीसदी कर दिया है।
उन्होंने बताया कि इन चार जिलों में अब तक केवल पांच फीसदी धान की मिलिंग हुई है क्योंकि चावल में डैमेज तीन फीसदी से ज्यादा आ रहा था और एफसीआई उसे लौटा रहा था या डैमेज के पैसे का बोझ राइस शेलर मालिक पर पड़ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक राइस मिलर पर करीब साढ़े तीन लाख रुपये का डैमेज पड़ चुका है।

अग्रवाल ने बताया कि शनिवार को राइस मिलरों ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से मिलकर उनका आभार जताया है क्योंकि मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री को पत्र लिखकर छूट देने की मांग की थी।

उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि वे अंबाला और पंचकूला जिलों में भी यह छूट दिलवाएं क्योंकि बारिश के कारण इन जिलों में भी धान गीली हुई थी।

मुख्यमंत्री ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के प्रधान सचिव टीवीएसएन प्रसाद से कहा कि अगर अंबाला और पंचकूला में मिलिंग किए हुए चावल लौटाए जाते हैं तो उन्हें एफसीआई से चेक करवाएं।
मिलरों ने सीएम से मांग की है कि अब तक उन पर जो डैमेज चार्जेज पड़े हैं, उनकी भरपाई की जाए।






विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed