{"_id":"dc7ecb9252fc6a45f3ca5a514f8e1193","slug":"all-saving-are-lost","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरसों के पसीने की कमाई, एक पल में गंवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसों के पसीने की कमाई, एक पल में गंवाई
निजामपुर (नारनौल)/ब्यूरो।
Updated Thu, 19 Sep 2013 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में गांव पवेरा में चोरों ने बुधवार को दिन दहाड़े एक मकान का ताला तोड़कर पांच लाख के जेवर, नकदी और घरेलू सामान पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर मकान मालिक के बयान पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार गांव पवेरा में बुधवार को दिन दहाड़े चोरों ने मजदूर अशोक कुमार के मकान को निशाना बनाया। चोरों ने मकान का ताला तोड़कर हजारों रुपये नकद, सोने-चांदी के जेवर और टीवी आदि चोरी कर लिया।
मकान मालिक अशोक ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसकी पत्नी कमलेश बच्चों सहित दस दिनों से मायके गई हुई है। इस कारण वह रोजाना सुबह मकान पर ताला लगा कर मजदूरी के लिए नारनौल चला जाता है। बुधवार को देर शाम वह वापस लौटा तो मकान का ताला टूटा हुआ था।
विज्ञापन
अशोक ने बताया कि चोर उसके मकान से एक लाख, 27 हजार रुपये की नकदी, 10 तोला सोना, चांदी के पाजेब, तगड़ी, चेन और टीवी चुरा ले गए हैं। मकान मालिक ने पुलिस से चोरों का जल्द से जल्द सुराग लगाकर सामान बरामद करने की गुहार लगाई है।