{"_id":"5f5dca24ffa72e6c6710c732","slug":"agriculture-minister-jai-parkash-dalal-press-conference-at-at-his-residence-in-bhiwani","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान हित के तीन अध्यादेशों से कांग्रेस की पूरी तरह से खिसक चुकी है राजनीतिक जमीन: कृषि मंत्री जेपी दलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान हित के तीन अध्यादेशों से कांग्रेस की पूरी तरह से खिसक चुकी है राजनीतिक जमीन: कृषि मंत्री जेपी दलाल
Sun, 13 Sep 2020 12:59 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवानी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवानी (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 13 Sep 2020 12:59 PM IST
विज्ञापन
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जयप्रकाश दलाल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जयप्रकाश दलाल का कहना है कि केंद्र सरकार ने किसानों के हित में तीन नए अध्यादेश लागू किए है, इन अध्यादेशों के लागू होने से किसानों को काफी फायदा होगा। किसानों को अपनी फसल बिक्री के लिए छूट दी गई है और किसी भी प्रकार से एमएसपी कम नहीं होगा। उन्होंने कहा कि अब 'वन नेशन वन मार्केट' की तर्ज पर किसानों को अपनी फसल किसी भी राज्य में ले जाकर बेचने की आजादी होगी।
विज्ञापन
इससे कृषि उपज का बाधा मुक्त अंतर-राज्य व्यापार संभव हो सकेगा। किसानों को अपना उत्पाद मंडी तक ले जाने की बाध्यता नहीं होगी। आवश्यक वस्तु अधिनियम 1956 में संशोधन कर अनाज, दलहन, तिलहन, खाद्य तेलों, प्याज और आलू जैसी वस्तुओं को आवश्यक वस्तुओं की सूची से हटाने का फैसला किया गया है। इस फैसले से उत्पादन, भंडारण, ढुलाई और वितरण करने की आजादी से व्यापक स्तर पर उत्पादन करना संभव होगा।
विज्ञापन
कृषि मंत्री जेपी दलाल रविवार को भिवानी में सेक्टर- 13 स्थित अपने निवास स्थान पर पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार ने किसानों को बहकाकर केवल दलगत राजनीति की है। भाजपा सरकार द्वारा किसानों के हित के लिए लाए गए तीन अध्यादेशों से कांग्रेस की शेष बची राजनीतिक जमीन पूरी तरह से खिसक गई है और जिससे कांग्रेस नेता बेचैन व परेशान हैं।
विज्ञापन