फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   After Operation Trackdown, Operation Hotspot Domination will now be conducted in December in Haryana

Haryana: ऑपरेशन ट्रैकडाउन के बाद अब दिसंबर में चलेगा ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन, DGP ओपी सिंह का नया निर्देश

Sun, 30 Nov 2025 09:11 AM IST
नवीन दलाल अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 30 Nov 2025 09:11 AM IST
सार

डीजीपी ने मानवीय पहलू से कहा कि सर्दी का मौसम है। हर किसी के पास घर-कंबल नहीं होता। ऐसे लोगों की कमी नहीं है जो इनकी सहायता करने को उद्धत रहते हैं। दोनों के बीच संपर्क स्थापित करें।

विज्ञापन
After Operation Trackdown, Operation Hotspot Domination will now be conducted in December in Haryana
हरियाणा के डीजीपी ओपी सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने प्रदेशभर के पुलिस अधिकारियों को एक विस्तृत निर्देश जारी करते हुए अपराध और आपराधिक नेटवर्क पर दोहरी कार्रवाई का ऐलान किया है। उन्होंने साफ कहा है कि दिसम्बर महीने में प्रदेश में ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन चलेगा, जिसके तहत नशेड़ी, जुआरी, सटोरियों और असामाजिक तत्वों के अड्डों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

विज्ञापन


ऑपरेशन ट्रैकडाउन का प्रभाव
डीजीपी ने पत्र में लिखा कि मेरे प्रिय चौकी इंचार्ज, एस एच ओ, डीएसपी/एसीपी, एसपी/डीसीपी, सीपी/आईजी, एडीजी, पुलिस रेंज, एसटीएफ, एनफोर्समेंट एवं एचएसएनसीबी के यूनिट इंचार्ज 5-27 नवंबर 2025 तक चले ऑपरेशन ट्रैकडाउन के दौरान आपने 3066 कुख्यात अपराधियों को जेल भेजा है। सैंकड़ों के ख़िलाफ़ गुडें वाली धारा लगाई है। इससे लोगों को बड़ी राहत पहुंची है। आशा की जानी चाहिए कि वहाँ वे अपने बिगड़े बोल और बेढंगे चाल-चलन में सुधार लाएंगे।
विज्ञापन


जेल से बेल पाने वालों की खबर रखे
जेल में उनसे मिलने-जुलने वालों पर नज़र रखें। जेलरों से तालमेल रखें। ये तय करें कि वे वहाँ से दोबारा ना शुरू हो जाएं। जो इस अवधि में जेल से बेल पा गए हैं, उनकी अच्छी खबर लें। ये सुनिश्चित करें कि वे बेल की शर्तों के अनुसार खुले में सांस लें। जो भी दोबारा नाखून-दाँत दिखाए, उसकी बेल कैंसिल करा दोबारा जेल ठोकें। उनके बेल लेने वालों की भी ख़बर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


लुक आउट नोटिस जारी और पासपोर्ट रद्द कराए
312 चिन्हित अपराधी जो अब भी फरार हैं उनको फौरन गिरफ्तार करें। उनकी सूची बगल के राज्य पुलिस से साझा करें। उनके फोटो सर्कुलेट कर ज़िले के एसपी लोगों से उनके ठिकानों के बारे में सूचना देने के लिए आग्रह करें। साथ-साथ, उनको पी.ओ. भी घोषित करायें और लुकआउट नोटिस जारी करायें। कुख्यात अपराधियों के तार विदेश से जुड़े होते हैं। सबका पासपोर्ट रद्द करायें।

हथियार और अवैध कारोबार पर शिकंजा
उग्र लोगों के हाथ में हथियार हत्या का सामान है। इसे बनाने, बेचने और खरीदने वाले को ढूंढ-ढूंढ कर जेल भेजें। गन हाउस का पूरा हिसाब रखें। बताया गया है कि इनमें से कुछ अपराधियों को ब्लैक में कारतूस बेचते हैं। अपराधियों की सैंकड़ों करोड़ की काली कमाई की सूची जो आपने बनाई है, उसकी जब्ती की प्रक्रिया पूरी करें। इनके नाजायज़ कब्ज़ों को प्रक्रिया के अनुसार ढाहने में सिविल प्रशासन की सहायता करें और इनकी हिस्ट्रीशीट अप-टू-डेट करें। गश्त पर जाने वाले इनकी नियमित चेकिंग करें, इन्हें खामोश रहने की हिदायत करते रहें।

दिसंबर में बड़े पैमाने पर चलेगा ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन’
डीजीपी ने कहा कि अक्सर शिकायत आती है कि गाँव-गाँव, शहर-शहर नशेड़ी, जुआरी, सटोरियों और आवारागर्दों के अड्डे हैं। मैं चाहूँगा कि दिसम्बर के महीने में आप ‘ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन’ चलायें।


ऐसे अड्डों में कॉम्बिंग ऑपरेशन चलायें।

  • सवेरे-शाम गस्त भेजें।
  • सिविल प्रशासन को वहाँ साफ़-सफ़ाई के लिए कहें।
  • अंधेरे रास्ते जहाँ से माँ-बहनों का आना-जाना होता है, वहाँ लाइट लगवायें, गश्त भेजें।

संकल्प लें कि कोई सर्दी से ना ठिठुरे, भूखा ना सोए
डीजीपी ने मानवीय पहलू से कहा कि सर्दी का मौसम है। हर किसी के पास घर-कंबल नहीं होता। ऐसे लोगों की कमी नहीं है जो इनकी सहायता करने को उद्धत रहते हैं। दोनों के बीच संपर्क स्थापित करें। सरकार की भी योजनाएं हैं तो इनको उससे भी जोड़ें। संकल्प लें कि आपके इलाके में कोई सर्दी से ना ठिठुरे, भूखा ना सोए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed