फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   ADGP wife files complaint against DGP of Haryana Police and SP

एडीजीपी की मौत पर पत्नी का बड़ा एक्शन: हरियाणा पुलिस के डीजीपी और एसपी के खिलाफ दी शिकायत, कार्रवाई की मांग

Wed, 08 Oct 2025 10:42 PM IST
शाहिल शर्मा संदीप खत्री, चंडीगढ़
संदीप खत्री, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 08 Oct 2025 10:42 PM IST
सार

एडीजीपी वाई पूरण कुमार सुसाइड केस में उनकी पत्नी आईएएस अधिकारी अमनीत पी कुमार ने बड़ा एक्शन लिया है। पत्नी ने हरियाणा पुलिस के डीजीपी और रोहतक के एसपी के खिलाफ चंडीगढ़ में शिकायत दर्ज करवाई है। पत्नी ने वरिष्ठ अधिकारियों पर संगीन आरोप लगाए हैं। डिटेल में पढ़ें खबर...

विज्ञापन
ADGP wife files complaint against DGP of Haryana Police and SP
एडीजीपी वाई पूरण कुमार की फाइल फोटो - फोटो : पीटीआई

विस्तार

हरियाणा के एडीजीपी वाई पूरण कुमार की आत्महत्या मामले में उनकी पत्नी आईएएस अमनीत पी. कुमार ने डीजीपी हरियाणा शत्रुजीत सिंह कपूर और रोहतक एसपी नरेंद्र बिजारनिया के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बुधवार को सेक्टर-11 थाना चंडीगढ़ में भेजी गई लिखित शिकायत में दोनों अधिकारियों पर जातिगत भेदभाव, मानसिक उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए उकसाने (धारा 108, भारतीय न्याय संहिता 2023 व एससी-एसटी एक्ट) के तहत मामला दर्ज करने की मांग की है।

विज्ञापन


पत्नी ने वरिष्ठ अधिकारियों पर लगाए उत्पीड़न और भेदभाव के आरोप

आईएएस अमनीत कुमार ने अपनी शिकायत में लिखा है कि उनके पति को वर्षों तक वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा उत्पीड़न और भेदभाव का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि एडीजीपी पूरन कुमार की मौत एक साधारण आत्महत्या नहीं बल्कि सुनियोजित उत्पीड़न और प्रताड़ना का परिणाम है। शिकायत में उल्लेख किया गया है कि उनके पति ने अपने सुसाइड नोट में भी इन अधिकारियों के नाम दर्ज किए हैं। अमनीत ने कहा मेरे पति के दर्द को न तो उन्होंने छिपाया और न ही यह किसी से अनजाना था। उन्होंने कई बार लिखित रूप से शिकायतें दीं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अमनीत कुमार ने शिकायत में कहा कि अब एक पत्नी और मां के रूप में वह न्याय की मांग कर रही हैं ताकि उनके पति को इंसाफ मिल सके।
विज्ञापन


आईजी और एसएसपी पहुंचे एडीजीपी के घर 

आईजी पुष्पेंद्र कुमार और एसएसपी कन्वरदीप कौर बुधवार को  सेक्टर-11 स्थित एडीजीपी पूरण कुमार के आवास पर पहुंचे और मृतक की पत्नी से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी ली। एडीजीपी पूरण कुमार का पोस्टमार्टम उनकी बेटी के विदेश से लौटने के बाद वीरवार को किया जाएगा, जिसके बाद अंतिम संस्कार होगा। बता दें कि  हरियाणा कैडर के 2001 बैच के आईपीएस अधिकारी एडीजीपी वाई पूरण कुमार ने मंगलवार को अपने चंडीगढ़ के सेक्टर-11 स्थित घर में निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) की सर्विस रिवॉल्वर से सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, एडीजीपी के सुरक्षा कर्मी सुशील कुमार के खिलाफ जबरन वसूली का आरोप लगाने वाले शराब ठेकेदार के बयानों से नया खुलासा हुआ है। ठेकेदार का कहना है कि उसे कई बदमाशों ने फिरौती न देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। इस कारण पुलिस की तरफ से उसे सुरक्षा मिली हुई है। हिमांशु भाऊ गैंग के कई साथियों ने शराब के ठेकों में हिस्सा डाला हुआ है। इस कारण उसे जान का खतरा बना रहता है। अर्बन एस्टेट थाने में आरोपी पुलिसकर्मी सुशील कुमार के खिलाफ बीएनएस की धारा 308 के तहत जबरन वसूली का केस दर्ज किया गया है। 

6 अक्तूबर को दर्ज हुई थी एफआईआर 

अर्बन एस्टेट थाने में 6 अक्तूबर को दर्ज एफआईआर में शराब ठेकेदार ने दी शिकायत में आरोप लगाया कि कई दिन पहले एक पुलिस कर्मचारी जिसने अपना नाम सुशील बतलाया। उसने जून माह में आईजी के ऑफिस में मिलने के लिए बुलाया। साथ ही अपने आप को आईजी का खास आदमी बताया। शराब करोबारी ने आरोप लगाया कि उसे पुलिसकर्मी ने धमकी दी कि अगर रोहतक में शराब का काम करना है तो आईजी को मंथली देनी पड़ेगी। नहीं तो शराब तस्करी का केस दर्ज करवा देंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed