फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   acid attack on woman, 2 injured

घर में घुसकर महिला पर फेंका तेजाब

Sun, 06 Oct 2013 08:29 PM IST
सोनीपत/ब्यूरो
सोनीपत/ब्यूरो Updated Sun, 06 Oct 2013 08:29 PM IST
विज्ञापन
acid attack on woman, 2 injured
शिव कालोनी, देवडू रोड स्थित एक मकान में घुसकर अज्ञात लोगों ने एक महिला पर तेजाब फेंक दिया। जिससे महिला गंभीर रूप से झुलस गई वहीं उसके पास में सो रही उसकी छह माह की बेटी और उसके पति पर भी तेजाब के छींटे पड़े।
विज्ञापन


उन्हें सामान्य अस्पताल में भरती करवाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला की हालत गंभीर होने के कारण पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। घटना की सूचना पाकर पुलिस व एसएफएल टीम ने मौके का मुआयना किया व जांच के लिए नमूने लिए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन



शनिवार रात बलदेव कंबोज अपनी पत्नी करमजीत और बेटी खुशप्रीत के साथ अपने घर में सो रहे थे। इसी दौरान अज्ञात लोगाें ने लगभग दो बजे उनकी खिड़की से तेजाब फेंक दिया। तेजाब सीधे करमजीत पर गिरा। इससे वह काफी झुलस गई। तेजाब के छींटे बलदेव और खुशप्रीत पर भी गिरे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने शोर मचाया तो आस-पास के लोग जाग गए, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो गए। पड़ोसियों ने तुरंत सदर थाना पुलिस को मामले से अवगत कराया।

सूचना के बाद सदर थाना प्रभारी दलबीर दांगी ने मौके का मुआयना कर घायलों को सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने गंभीरावस्था के चलते महिला को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस ने बलदेव कंबोज की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।


पीड़ित बलदेव कंबोज ने बताया कि देर रात जब उनके ऊपर तेजाब फेंका गया तो इस दौरान बाहर अंधेरा था। जब उन्होंने उठकर देखा तो उन्हें तीन लोग भागते हुए दिखाई दिए। उन्होंने बताया कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है और उन्हें किसी पर कोई शक भी नहीं है। सदर थाना प्रभारी दलबीर डांगी का कहना है कि पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed