{"_id":"6851acaf047f8d154a060e43","slug":"accused-arrested-for-demanding-1-crore-extortion-in-kurukshetra-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana Crime: बदामाश ने डायग्नोस्टिक सेंटर संचालक से मांगी थी एक करोड़ की रंगदारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana Crime: बदामाश ने डायग्नोस्टिक सेंटर संचालक से मांगी थी एक करोड़ की रंगदारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Tue, 17 Jun 2025 11:28 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Tue, 17 Jun 2025 11:28 PM IST
सार
डायग्नोस्टिक सेंटर संचालक से एक करोड़ की रंगदारी मांगे जाने के आरोपी को अपराध शाखा दो की टीम ने काबू कर लिया है। आरोपी पर पहले भी चोरी, छीनाझपटी के कुरुक्षेत्र व कैथल में नौ मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
रंगदारी मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
करीब एक माह पहले इमेजिंग एंड डायग्नोस्टिक सेंटर संचालक से एक करोड़ की रंगदारी मांगे जाने के आरोपी को अपराध शाखा दो की टीम ने काबू कर लिया है। आरोपी की पहचान गांव जडौला जिला कैथल के रहने वाले रोबिन उर्फ गाेंदू के तौर पर हुई है, जिसे अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी पर पहले भी चोरी, छीनाझपटी के कुरुक्षेत्र व कैथल में नौ मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
13 जून को पुलिस को दी थी शिकायत
13 जून को थाना कृष्णा गेट पुलिस को आकाश सिंह वासी कुरुक्षेत्र ने शिकायत दी थी, जिसमें बताया कि वे शहर में इमेजिंग एंड डाईग्नोस्टिक सेंटर चला रहे हैं। 15 मई को उसके पास व्हाट्सअप कॉल आई और कहा कि अगर सही सलामत रहना है तो खर्चा देना होगा। कॉल करने वाले ने एक करोड़ रुपये की मांग की और पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर थाना कृष्णा गेट में मामला दर्ज कर लिया गया तो पुलिस अधीक्षक ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच अपराध अन्वेषण शाखा-दो को सौंपी। अपराध अन्वेषण शाखा प्रभारी निरीक्षक मोहन लाल के नेतृत्व में उप निरीक्षक रणधीर सिंह, सहायक उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह, लखन सिंह, मुख्य सिपाही गुरमेज, ललित कुमार, नरेश कुमार व प्रदीप कुमार की टीम ने उक्त आरोपी को काबू कर लिया।
विज्ञापन
आरोपी के खिलाफ दर्ज हैं ये मामले
उप निरीक्षक रणधीर सिंह ने बताया कि आरोपी रोबिन उर्फ़ गोंदू के खिलाफ जिला कैथल कैथल में चोरी के पांच तथा जिला कुरुक्षेत्र में छीनाझपटी, मारपीट व जेल अधिनियम के चार मामले दर्ज हैं। रंगदारी मामले में आरोपी के खाते में 50 हजार रुपये भेज भी दिए थे। अभी आरोपी से गहन पूछताछ की जाएगी, ताकि पूरे मामले का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन