फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Aam Aadmi Party public meeting in Assandh, Arvind Kejriwal speech

Haryana: केजरीवाल बोले- पीएम ने दिलवाई कठोर यातनाएं, सिर्फ ईमानदारी से काम करना ही था मेरा कसूर

Mon, 30 Sep 2024 04:54 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, करनाल/असंध (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, करनाल/असंध (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 30 Sep 2024 04:54 PM IST
सार

असंध में आप की जनसभा का आयोजन किया गया। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। वह बोले कि हरियाणा का हूं तभी बच कर आ गया, मेरी जनता मौका दे तो प्रदेश की तस्वीर बदल देंगे।

विज्ञापन
Aam Aadmi Party public meeting in Assandh, Arvind Kejriwal speech
मंच पर मौजूद आप नेता। - फोटो : संवाद

विस्तार

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री पर निशाना साधा। अपने ऊपर हुई कार्रवाई को झूठा बताकर पीएम पर उन्हें फंसाने का आरोप जड़ा। उन्होंने कहा कि पांच माह तक जेल में उन्हें कठौर यातनाएं दी गई। जिसके पीछे ईमानदारी से काम करना ही उनका कसूर है। 
विज्ञापन


वे सोमवार को असंध में पहुंचे थे। जहां आम आदमी पार्टी की चुनावी जनसभा को उन्होंने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि उन्हें मारने की कोई कसर नहीं छोड़ी गई। दवाई तक बंद कर दी। लेकिन उन्हें पता नहीं था कि मैं हरियाणा का हूं, तभी आज पूरी हिम्मत से बचकर सबके सामने खड़ा हूं। 
विज्ञापन


उन्होंने प्रदेश की जनता से वोट के रूप में आशीर्वाद मांगा। अपने 13 मिनट के संबोधन में उन्होंने कहा कि हरियाणा सेवा का एक मौका दे, दिल्ली की तरह चमका देंगे। यदि काम पसंद न आए तो अगली बार भले वोट न देना। पीएम को चलेंगे करते हुए कहा कि मैंने दिल्ली में स्कूल और अस्पताल ठीक किए हैं, आप भी कर के दिखाओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed