{"_id":"8bb4ece7dca8b31278943e3e3a63fe3a","slug":"a-person-died-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत
नारनौल/ब्यूरो।
Updated Sat, 21 Sep 2013 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में गांव सरेली जोहड़ के पास शुक्रवार देर शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से नांगल चौधरी निवासी 33 वर्षीय युवक सूबेसिंह की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर दुर्घटना के आरोप में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार गांव नांगल चौधरी निवासी सूबेसिंह शुक्रवार को बाइक से अपनी बहन के ससुराल गांव पवेरा गया था। शाम करीब साढे़ सात बजे वापस लौटते समय गांव सरेली जोहड़ के पास अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी।
दुर्घटना में सूबेसिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने तक युवक ने दम तोड़ दिया। मृतक के परिजनों ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि सूबेसिंह ट्रक ड्राइवर था। बहन के ससुराल से लौटते समय ये हादसा हुआ।