{"_id":"181f209b9f690cd3ca1ce169ad017a0d","slug":"a-fire-burned-guar-crop","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग लगने से दो एकड़ ग्वार की फसल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग लगने से दो एकड़ ग्वार की फसल जली
नारनौल/ब्यूरो।
Updated Fri, 22 Nov 2013 09:44 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा के नारनौल में गांव खोड़ में शुक्रवार को एक किसान के खेत में आग लगने से दो एकड़ की ग्वार की फसल जलकर राख हो गई। आगजनी में पीड़ित किसान को 60 हजार से ज्यादा का नुकसान हुआ है।
पीड़ित किसान ने पुलिस में मामला दर्ज करवाकर प्रशासन से आग से हुए नुकसान की गिरदावरी करवाकर उचित मुआवजे की मांग की है।
जानकारी के अनुसार गांव खोड़ निवासी महेंद्र सिंह ने अपने खेत पर दो एकड़ जमीन पर ग्वार की फसल तैयार की थी।
फसल पकने पर महेंद्र सिंह ने उसकी कटाई कर खलिहान में एकत्रित कर दी थी।
शुक्रवार सुबह अचानक ग्वार की खलिहान में आग लग गई। खेतों में काम कर रहे लोगों ने आग की लपटें देखी तो घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर पानी और रेत डालकर काबू पाया लेकिन तब तक फसल पूरी तरह जल चुकी थी।
महेंद्र ने बताया कि आगजनी में उसे हजारों का नुकसान हुआ है।