फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   a father killed his kids

वहशी बाप: अंधे प्यार में बना बच्चों का कातिल

Wed, 28 Aug 2013 02:18 AM IST
फतेहाबाद/ब्यूरो
फतेहाबाद/ब्यूरो Updated Wed, 28 Aug 2013 02:18 AM IST
विज्ञापन
a father killed his kids

अंधे प्यार ने ही एक बाप को अपने जिगर के टुकड़ों का कातिल बना दिया। इस वहशी बाप ने अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर अपने दो नाबालिग बच्चों की हत्या कर दी थी। मामला हरियाणा के फतेहाबाद जिले का है।

विज्ञापन


पिता को शक था कि उसकी पत्नी के किसी और से अवैध संबंध हैं और दोनों बच्चों की शक्ल उसकी पत्नी के प्रेमी से मिलती है।

यह खुलासा मंगलवार को पुलिस अधीक्षक एससी अत्री ने किया। इस केस की जांच जिला पुलिस द्वारा गठित एसआईटी कर रही थी। एसपी ने बताया कि एसआईटी ने हत्यारे पिता और उसकी प्रेमिका को फतेहाबाद के अशोक नगर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस केस में पोस्को एक्ट भी जोड़ दिया है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक एससी अत्री ने बताया कि रामू कूचिया कबाड़ खरीदने का काम करता है। उसे अपनी पत्नी पर शक था कि उसके सन्नी नामक युवक के साथ अवैध संबंध हैं और दोनों बच्चे उसी के हैं, इसीलिए रामू अपने बच्चों से नफरत करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामू का भट्टूकलां निवासी महिला से प्रेम प्रंसंग चल रहा था। महिला की अपने पति से अनबन थी, जिस कारण वह अपने मायके भट्टूकलां रह रही थी।

रामू भी बालसमंद से आकर भट्टूकलां अपनी ससुराल में रहने लगा। रामू और उक्त महिला ने दोनों को ठिकाने लगाने योजना बनाई।

वे 13 जुलाई को दोनों बच्चों सुमित (8) और पायल (7) को मोपेड से बनी ट्राली में बिठाया और बीघड़ हेड पर ले आए।

महिला ने सुमित को दोनों हाथों से पकड़ा और रामू ने अपने बेटे को लोहे की रॉड से सिर पर वार कर मार डाला। बेटी पायल को रामू ने कील उखाड़ने वाली हथौड़ी से गुप्तांग पर वार किए। इसके बाद प्रेमी युगल ने बीघड़ हेड पर दोनों के शव नहर में बहा दिए।


अगले दिन दोनों बच्चों के शव गीगोरानी माइनर से मिले। उस समय माना गया था कि बच्ची से बलात्कार कर मारा गया क्योंकि उसके गुप्तांगों पर चोट के निशान थे। अब पता चला कि दुष्कर्म नहीं हुआ था बल्कि हथौड़ी से निजी अंगों पर वार किए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed