{"_id":"617b962e169e6f71185bc881","slug":"95-year-old-nihang-sikh-dies-at-kundli-border-in-sonipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: कुंडली बॉर्डर पर 95 वर्षीय निहंग सिख की मौत, कई दिनों से थे बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत: कुंडली बॉर्डर पर 95 वर्षीय निहंग सिख की मौत, कई दिनों से थे बीमार
Fri, 29 Oct 2021 12:06 PM IST
प्रमोद कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Published by: प्रमोद कुमार
Updated Fri, 29 Oct 2021 12:06 PM IST
सार
सोनीपत के कुंडली बॉर्डर पर एक निहंग की मौत होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि निहंग सिख कई दिन से बीमार चल रहे थे। वे फरवरी माह से ही किसानों के धरने पर मौजूद थे। उनकी उम्र 95 साल बताई गई है और वे मूल रूप से गुरदासपुर जिले के रहने वाले थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मृतक निहंग
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनीपत के कुंडली बॉर्डर पर धरनारत निहंगों के जत्थे में शामिल 95 वर्षीय निहंग सिख की शुक्रवार सुबह मौत हो गई। वे कई दिनों से बीमार चल रहे थे। वे यहां निहंग बाबा बलविंदर सिंह के साथ रह रहे थे और फरवरी 2021 से लगातार किसानों के धरने में शामिल थे। शव को नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है। 95 वर्षीय सोहन सिंह पुत्र गंडा सिंह निवासी गांव मरीदके, जिला गुरदासपुर, पंजाब के रहने वाले थे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें-चंडीगढ़: टीबीआरएल की तकनीक और धमाकेदार प्रयोग देख गदगद हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बोले-मन गई मेरी दिवाली
विज्ञापन
वे फरवरी माह से निहंगों के जत्थे से जुडक़र किसान आंदोलन में शामिल रहे। बताया गया है कि पिछले 3-4 दिनों से हालत ठीक नहीं थी और वे लगातार बीमार चल रहे थे। शुक्रवार को सुबह जब साथी निहंग उन्हें नींद से जगाने गए, तो वे नहीं उठे। उनकी सांसें बंद हो चुकी थीं। कुंडली पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौके का मुआयना किया गया है।
विज्ञापन