{"_id":"bd806432-dd64-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"842-people-have-came-back-safe-hudda","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा के 842 लोग सुरक्षित, 202 घर लौटे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा के 842 लोग सुरक्षित, 202 घर लौटे
चंडीगढ़/ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2013 12:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड सरकार ने हरियाणा सरकार और हरियाणा प्रदेश कांग्रेस सरकार के हवाई जहाज लौटा दिए हैं। अलबत्ता हरियाणा के हेलीकॉप्टर का प्रयोग उत्तराखंड सरकार बखूबी कर रही है। यह जानकारी मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सोमवार शाम को यहां प्रेस कांफ्रेंस में दी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि वे दो बार उत्तराखंड का दौरा कर आए हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा से उनकी बात हुई है और हरसंभव मदद का भरोसा उन्हें दिया है।
विज्ञापन
उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से वादा किया है कि आपदा में क्षतिग्रस्त हुए गांवों में से 25 का पुननिर्माण हरियाणा सरकार करेगी।
इसके अलावा इस आपदा में फंसे या प्रभावित हुए लोगों की मदद के लिए उत्तराखंड सरकार को जिस भी चीज की जरूरत होगी वह मुहैया कराई जाएगी।
इसी कड़ी में उत्तराखंड ने पशुओं की बीमारी लंगड़ा बुखार के लिए 16000 इंजेक्शन और गलघोटू बीमारी के लिए एक लाख इंजेक्शन मांगे थे जो भेज दिए गए।
इसके अलावा विशेषज्ञ डाक्टरों की टीम वहां भेजी जा रही है। राहत सामग्री और 25000 कंबल भेज दिए हैं। देहरादून, ऋषिकेश और हरिद्वार में हरियाणा की तरफ से राहत शिविर चलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि चंडीगढ़ में स्थापित कंट्रोल रूम में 1044 लोगों के उत्तराखंड में तीर्थ यात्रा पर जाने की सूचना आई है। इनमें से 202 लोग सोमवार शाम तक घरों को लौट गए हैं। शेष 842 लोग उत्तराखंड में सुरक्षित हैं और उन्हें लाने के प्रयास जारी हैं।
इन जिलों से गए थे 1044 लोग
अंबाला जिले के 71, भिवानी के 29, पंचकूला के 41, फरीदाबाद के 29, फतेहाबाद के 3, गुड़गांव के 77, हिसार के 73, झज्जर के 37, जींद के 49, कैथल के 10, करनाल के 330, कुरूक्षेत्र के 17, महेन्द्रगढ़ के 6, पलवल के 6, पानीपत के 89, रेवाड़ी के 10, रोहतक के 15, सिरसा के 8, सोनीपत के 82, यमुनानगर के 29 और अन्य 33 व्यक्ति। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा से संबंधित स्वामी धर्मदेव 188 लोगों के साथ बद्रीनाथ फंस गए थे मगर उन्हें सेना शिविर में सुरक्षित पंहुचा दिया गया है।
मोदी के बयान पर हुड्डा ने कहा, 15000 लोग निकालना मुश्किल
मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से जब पत्रकारों ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के 15000 गुजरातियों को बचाने के दावे बारे पूछा तो उन्होंने कहा कि इस त्रासदी पर सस्ती लोकप्रियता हासिल नहीं करनी चाहिए।
उन्हें लगता है कि 15000 लोगों को निकालना मुश्किल है और न ही उन्हें इसकी जानकारी है। उत्तराखंड सरकार और सेना वहां फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने में जुटी हुई है। उत्तराखंड में करीब दो दर्जन बसें भी हरियाणा रोडवेज की तैनात हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि फंसे हुए यात्री हौंसला रखें।
अब किसी की जान को खतरा नहीं है। हरियाणा कांग्रेस के सांसद और विधायक एक महीने का वेतन देने का ऐलान पहले ही कर चुके हैं। हरियाणा सरकार के 10 करोड़ रुपये भी उत्तराखंड सरकार के पास पहुंच चुके हैं। आज पूरा देश उत्तराखंड के साथ खड़ा है।