फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   4 year's old girl child raped by 14 year's old boy

14 साल के किशोर ने किया 4 साल की मासूम से रेप

Sat, 20 Apr 2013 08:09 PM IST
फतेहाबाद/ब्यूरो
फतेहाबाद/ब्यूरो Updated Sat, 20 Apr 2013 08:09 PM IST
विज्ञापन
4 year's old girl child raped by 14 year's old boy

बच्चों से दरिंदगी की वारदातें बढ़ने लगी हैं। वारदात को अंजाम देने वाले भी नाबालिग हैं। ताजा मामला सामने आया है हरियाणा के टोहाना में।

विज्ञापन


यहां एक 14 साल के किशोर ने टॉफी देने के बहाने 4 साल की साल की बच्ची का रेप कर दिया।

पुलिस ने पीड़ित बच्ची का टोहाना के सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाया और आरोपी को दुराचार व बाल सुरक्षा अधिनियम 2012 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


शनिवार को पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में ऑब्जर्वेशन होम हिसार भेज दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, जींद के गांव में ब्याही एक स्थानीय महिला अपनी चार साल की बच्ची के साथ अपने मायके आई हुई थी।

शनिवार सुबह बच्ची घर के पास खेल रही थी कि पड़ोस में रहने वाला 14 वर्षीय बालक वहां आया और बच्ची को टॉफी देने के बहाने उसे अपने साथ घर ले गया।

जब काफी देर तक बच्ची अपने घर नहीं लौटी तो उसकी मां ने तलाश शुरू की।

महिला जब बच्ची को ढूंढते आरोपी के घर पहुंची तो वहां आरोपी बच्ची से दुराचार कर रहा था। इस पर महिला ने शोर मचा दिया और आसपास के लोग भी वहां एकत्रित हो गये।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी ने मौके पर आरोपी को काबू कर उसकी जमकर धुनाई की।

ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में ले लिया और बच्ची का टोहाना के सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाया।

महिला चिकित्सक डा. आराधना ने बच्ची का मेडिकल कर जांच के लिए सैंपल एसएफएल करनाल भेज दिए हैं। थाना प्रभारी प्रदीप श्योरान ने बताया कि पुलिस ने आरोपी और बच्ची के कपड़े जांच के लिए भेजे गए हैं।

उन्होंने बताया कि पीड़िता की मां की शिकायत पर आरोपी पर भादंस की धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर उसे फतेहाबाद के ड्यूटी मजिस्ट्रेट विवेक नासीर की अदालत में पेश किया गया।

अदालत ने उसे ऑब्जर्वेशन होम हिसार भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed