{"_id":"616f998af648910bba414d35","slug":"20-thousand-numberdars-will-get-the-benefit-of-ayushman-bharat-scheme-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: 20 हजार नंबरदारों को मिलेगा आयुष्मान भारत योजना का लाभ, सालाना ले सकेंगे 5 लाख तक कैशलेस सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: 20 हजार नंबरदारों को मिलेगा आयुष्मान भारत योजना का लाभ, सालाना ले सकेंगे 5 लाख तक कैशलेस सुविधा
Wed, 20 Oct 2021 09:53 AM IST
प्रमोद कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: प्रमोद कुमार
Updated Wed, 20 Oct 2021 09:53 AM IST
सार
हरियाणा के 20 हजार नंबरदारों और उनके परिवारों के लिए अच्छी खबर है। उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि उनको आयुष्मान भारत योजना का लाभ दिया जाएगा, जिसके तहत वे सालाना 5 लाख तक कैशलेस सुविधा के जरिये इलाज करवा सकेंगे। प्रदेश में फिलहाल 612 अस्पताल आयुष्मान भारत योजना के तहत आते हैं, इनमें 436 निजी और 176 सरकारी हैं।
विज्ञापन
दुष्यंत चौटाला
- फोटो : facebook.com/dchautala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा सरकार 20 हजार नंबरदारों और उनके परिवारों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ देगी। वे 5 लाख रुपये तक प्रतिवर्ष कैशलेस इलाज करवा सकेंगे। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने पात्रों को योजना का लाभ मुहैया कराने के लिए चंडीगढ़ में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। दुष्यंत ने बताया कि नंबरदारों व उनके परिवार के सदस्यों को आयुष्मान कार्ड मुफ्त में बनाकर दिए जाएंगे। ये कार्ड प्रदेश में कॉमन सर्विस सेंटर व संबद्ध अस्पतालों में बनेंगे। प्रदेश में 612 अस्पताल आयुष्मान भारत योजना के तहत संबद्धता सूची में हैं, इनमें 436 निजी व 176 सरकारी हैं।
ये भी पढ़ें-अंबाला: शादी से मना करने पर देवर ने भाभी को गोली मारी, बचाव में भाई आया तो माथे पर तान दिया रिवॉल्वर
बायोमीट्रिक से एंट्री कर हो सकेगा इलाज
चौटाला ने कहा कि प्रदेश में करीब 20 हजार नंबरदार हैं, जिन्हें केंद्र सरकार की योजना का लाभ देने का फैसला लिया है। अगर जल्दबाजी में नंबरदार या परिवार का कोई सदस्य अस्पताल में दाखिल होने के समय अपना आयुष्मान कार्ड साथ ले जाना भूल गया है, तो बायोमीट्रिक से एंट्री कर इलाज तुरंत शुरू कर दिया जाएगा। योजना के तहत उपचार के बाद डिस्चार्ज होने पर मरीज के मोबाइल नंबर पर संदेश आ जाएगा। जिसमें यह होगा कि उसका इलाज के दौरान कितना खर्च आया है। यही नहीं, मरीज से उसके इलाज के बारे में फीडबैक भी लिया जाएगा।