{"_id":"03bd3b7b17c68445459c44cc28fe2cb4","slug":"14-cror-for-development-of-kurukshetra","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 करोड़ से होगा कुरुक्षेत्र का विकास ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 करोड़ से होगा कुरुक्षेत्र का विकास
कुरुक्षेत्र
Updated Thu, 26 Sep 2013 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र में रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कुरुक्षेत्र जिले के विकास के लिए 14 करोड़ रुपये का अनुदान देने की घोषणा की है। इस राशि में से 10 करोड़ ग्रामीण और चार करोड़ शहरी क्षेत्र के विकास पर खर्च होंगे। दीपेंद्र बुधवार को कुरुक्षेत्र में सेेक्टर 13 स्थित कांग्रेस भवन में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हरियाणा में किसानोें को गन्ने का समर्थन मूल्य देश में सबसे ऊंचा मिल रहा है। वीरवार को होने वाली शूगर केन कंट्रोल बोर्ड की बैठक में गन्ने के एमएसपी में और बढ़ोतरी होगी।
जयभगवान शर्मा डीडी को दीपेंद्र ने दी बधाई
विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन को मिन्नी रैली की संज्ञा देते हुए पार्टी के जिला अध्यक्ष जयभगवान शर्मा डीडी की पीठ भी थपथपाई। डेढ़ दिन में शानदार कार्यकर्ता सम्मेलन करने पर दीपेंद्र ने कांग्रेस जिला अध्यक्ष को बधाई देते हुए कि पूरे हरियाणा में मैं पहली बार देख रहा हूं कि पार्टी की मासिक बैठक मिनी रैली में बदल गई। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बार हरियाणा का पहला कांग्रेस विधायक थानेसर से ही निर्वाचित होगा।
हुड्डा जैसा मुख्यमंत्री है कोई : डॉ. रामप्रकाश
प्रदेश कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद डॉ. रामप्रकाश ने चुनौती दी कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की तरह मिलनसार नेता कोई खोजकर ला दे। पहले जितने भी मुख्यमंत्री हुए, सबके शरीर से आग निकलती थी लेकिन हुड्डा साहब ऐसे सीएम हैं जो राह चलते वक्त भी गाड़ी रोककर कार्यकर्ताओं से बात करते हैं।
विज्ञापन
अब भय नहीं भाईचारे का माहौल : जिंदल
सांसद नवीन जिंदल ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा को कुशल प्रशासक करार देते हुए कहा कि कभी यहां भय का माहौल था लेकिन आज भाईचारा का माहौल है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रीढ़ की हड्डी करार देते हुए कहा कि हम उस परिवार के सदस्य हैं जिसका इतिहास कुर्बानियों का है। हिंदुस्तान और तिरंगे की शान के लिए हम जीते-मरते हैं, जात-पात और मजहब के लिए नहीं।
किसानों को हुड्डा साहब ने मजबूत बनाया : डीडी
कांग्रेस जिला अध्यक्ष जयभगवान शर्मा डीडी ने कहा कि बाजार भाव से ज्यादा जमीन की कीमत देकर हुड्डा सरकार ने किसानों को मजबूत बनाया। उन्होंने कहा कि जिस किसान के पास पांच एकड़ जमीन है, आज वह दो करोड़ का मालिक है। यह संभव हुआ है पिछले आठ साल में।
हरियाणा में भी हो सकते हैं छात्रसंघ चुनाव
सांसद दीपेंद्र हुड्डा और नवीन जिंदल ने संकेत दिए कि हरियाणा में भी दिल्ली और पंजाब की तर्ज पर छात्रसंघ चुनाव हो सकते हैं लेकिन इसके साथ ही उन्होंने शांति और व्यवस्था की शर्त भी रख दी। ये दोनों नेता केयू परिसर में आयोजित एनएसयूआई के सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे थे। इस मौके एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष संदीप बूरा, रोहित चौधरी, सचिन कुंडु, पवन जगत, कुलवंत मोर, राजेश चौशाला, बोबी मान, नरेश ढुल, प्रदीप, गोविंद खटरा, सविन पैसोल, संजीव कुमार, अमित जागलान आदि ने भी विचार व्यक्त किए।
जांगड़ा ब्राह्मण समाज सदैव कांग्रेसी : दीपेंद्र
दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि जांगड़ा ब्राह्मण समाज सदैव से कांग्रेसी रहा है। उन्होंने कहा कि मैं रोहतक की काठमंडी से सबसे ज्यादा वोट लेकर जीतता हूं। इस मौके पर सांसद नवीन जिंदल ने सीएम की तरफ से छह लाख और निजी कोष से पांच लाख, जबकि सीपीएस सुल्तान सिंह जडौला ने दो लाख रुपये धर्मशाला को देने की घोषणा की।
आज दोनों सांसदों ने जांगड़ा ब्राह्मण सभा धर्मशाला के दक्षिणी खंड, द्वितीय तल व मेनगेट का शिलान्यास किया। इस दौरान सभा के प्रधान सुभाष जांगड़ा, सचिव रतिराम जांगड़ा, हुक्कीराम जांगड़ा, बिरखाराम जांगड़ा, रामस्वरूप जांगड़ा, देवीदयाल जांगड़ा, प्रेमचंद जांगड़ा, जिले सिंह जांगड़ा, लोकपाल श्यामलाल जांगड़ा, अजयपाल हुड्डा समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।