फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   10692 turns out to recruit soldiers, stop the application

10692 सिपाहियों की भर्ती निकली, करो आवेदन

Sat, 09 Nov 2013 12:37 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 09 Nov 2013 12:37 PM IST
विज्ञापन
10692 turns out to recruit soldiers, stop the application

हरियाणा सरकार ने आखिरकार 10692 पुलिस सिपाहियों की भर्ती को हरी झंडी दे दी है। हरियाणा पुलिस भर्ती बोर्ड ने विज्ञापन जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन


जाट, बिश्नोई, त्यागी, रोड, जट सिख, मुस्लिम जाट वर्ग को 10 फीसदी और आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण दिया गया है।

महिलाओं और पूर्व फौजियों को विशेष आरक्षण दिया गया है। अनुसूचित जाति, पिछड़े वर्ग ए और बी को पहले की तरह आरक्षण मिलता रहेगा।

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि 10692 पदों में से 1347 पद पूर्व सैनिकों या उनके आश्रितों के लिए आरक्षित हैं। यह भर्ती सबसे पहले होगी।

चार आईआरबी बटालियनों के लिए 736 पद हैं जबकि 8275 सिपाही पुरुष और 334 सिपाही महिला के लिए हैं। प्रवक्ता ने बताया कि आवेदनकर्ता की उम्र एक अक्तूबर, 2013 को 18 से 25 साल के बीच होनी चाहिए।
विज्ञापन


न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दस जमा दो रखी गई है जबकि शारीरिक मानदंड में पुरुष की ऊंचाई न्यूनतम 5 फुट 7 इंच और महिलाओं के लिए 5 फुट 2 इंच होनी चाहिए। एससी और बीसी वर्ग के लिए एक इंच की छूट रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिपाही के 8275 पदों के लिए सामान्य श्रेणी के 2502, विशेष पिछड़ा वर्ग और सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के 962-962, अनुसूचित जाति के 1732, पिछड़ा वर्ग-ए के 1347, पिछड़ा वर्ग-बी के 770 पद आरक्षित किए गए हैं।

इंडियन रिजर्व बटालियन के लिए सामान्य श्रेणी के 214, विशेष पिछड़ा वर्ग और सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के 64-64, अनुसूचित जाति के 129, पिछड़ा वर्ग-ए के 104, पिछड़ा वर्ग-बी के 71 पद आरक्षित किए गए हैं।

उम्मीदवार आनलाइन आवेदन कर सकते हैं और रजिस्टर्ड डाक से हरियाणा पुलिस भर्ती बोर्ड, बेज नंबर-31-32, सेक्टर-4, पंचकूला में 13 दिसंबर तक भेज सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed