{"_id":"5ee7877f8d87f33c8b27017e","slug":"gramphu-samdo-road-restored-after-three-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामरिक ग्रांफू-समदो सड़क तीन दिन बहाल, चट्टानें गिरने से वाहनों की आवाजाही हो गई थी बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामरिक ग्रांफू-समदो सड़क तीन दिन बहाल, चट्टानें गिरने से वाहनों की आवाजाही हो गई थी बाधित
Mon, 15 Jun 2020 08:07 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, कोकसर (लाहौल-स्पीति)
अमर उजाला नेटवर्क, कोकसर (लाहौल-स्पीति)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 15 Jun 2020 08:07 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छतडू और बड़ी डोहरानी के बीच बड़ी चट्टानें गिरने से बड़े वाहनों के लिए बंद हुआ सामारिक दृष्टि से महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राज मार्ग 505 ग्रांफू-समदो सोमवार को तीन दिन बाद बहाल हो गया है। लोनिवि ने कड़ी मशक्कत बाद सड़क पर गिरी चट्टानों को हटाकर मार्ग खोल दिया है। 13 जून शाम को छतडू के पास हुए भूस्खलन से मार्ग बंद हो गया था। इससे जिला मुख्यालय केलांग के साथ कुल्लू-मनाली का संपर्क स्पीति से कट गया था, लेकिन अब मार्ग के खुल जाने से इस ओर अब वाहनों की आवाजाही सुचारु हो गई है।
विज्ञापन
चीन बॉर्डर तक पहुंचने वाले इस राष्ट्रीय राजमार्ग के बहाल होने से सेना के वाहनों की भी मुश्किलें आसान हो जाएंगी। वहीं लोगों ने भी राहत की सांस ली है। लोनिवि काजा की टीम ने एनएच 505 में 20 किलोमीटर के दायरे में बर्फ की दीवार को हटाकर बहाल कर दिया था, लेकिन शुक्रवार को छतड़ू और बड़ी डोहरानी के मध्य बड़ी चट्टान गिरने से मार्ग एक बार फिर अवरुद्ध हो गया। इसके बाद जान जोखिम में डालकर छोटे वाहन ही निकल पा रहे थे।
विज्ञापन
सोमवार को ब्लास्ट कर चट्टान को तोड़ा गया। कोकसर उपमंडल स्थित लोनिवि के सहायक अभियंता मनोज ठाकुर ने कहा कि चट्टान के टुकड़े कर बड़े वाहनों के लिए भी मार्ग बहाल कर दिया है। काजा में तैनात एसडीओ टशी ज्ञामजो ने कहा कि छोटा दड़ा से मशीन भेजकर लोनिवि कोकसर टीम की मद्द से मार्ग को बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए सुचारू किया गया है।
विज्ञापन