{"_id":"6a56a07dcf3378959b062d8c","slug":"zoo-kids-can-now-have-fun-in-the-kids-zone-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1385424-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिड़ियाघर : किड्स जोन में अब मस्ती कर सकेंगे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिड़ियाघर : किड्स जोन में अब मस्ती कर सकेंगे बच्चे
विज्ञापन
गोरखपुर। शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणि उद्यान घूमने आने वाले बच्चों और पर्यटकों के लिए मंगलवार से नई सुविधा शुरू कर दी गई। चिड़ियाघर परिसर में बनाए गए अत्याधुनिक किड्स जोन में जंपिंग, बाउंसिंग और ट्रैंपोलिन जैसी गतिविधियों का भरपूर आनंद उठा सकेंगे।
किड्स जोन का शुभारंभ करते हुए निदेशक सूरज कुमार ने बताया कि ओपन एयर थिएटर के पास विकसित किए गए इस किड्स जोन को बच्चों के लिए सुरक्षित और आकर्षक तरीके से तैयार किया गया है। इसमें 14 वर्ष तक के बच्चे मनोरंजन के साथ विभिन्न गतिविधियों का आनंद ले सकेंगे। उन्होंने कहा कि चिड़ियाघर में आने वाले परिवारों को अब वन्यजीवों के साथ-साथ बच्चों के मनोरंजन की भी बेहतर सुविधा मिलेगी, जिससे उनका भ्रमण और यादगार बनेगा।
इसके साथ ही प्राणि उद्यान परिसर में प्रोफेशनल फोटोग्राफी सेवा की भी शुरुआत की गई है। अब पर्यटक कम शुल्क पर वन्यजीवों के बाड़ों के पास प्रोफेशनल फोटोग्राफर से अपनी तस्वीरें खिंचवा सकेंगे। इससे आगंतुकों को बेहतर गुणवत्ता की तस्वीरें मिलेंगी और वे अपनी यात्रा की यादों को संजो सकेंगे।
विज्ञापन
उप निदेशक डॉ. योगेश प्रताप सिंह ने कहा कि लगातार बढ़ रही पर्यटकों की संख्या को देखते हुए नई सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। बच्चों के लिए मनोरंजन की व्यवस्था और फोटोग्राफी सेवा शुरू होने से आगंतुकों का अनुभव पहले की तुलना में अधिक बेहतर होगा। इन नई सुविधाओं से विशेषकर परिवारों और बच्चों के बीच चिड़ियाघर का आकर्षण और बढ़ेगा।