{"_id":"6ab6e67ad6ef246ec400e77d","slug":"zila-panchayat-members-son-dies-after-being-hit-by-a-car-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1464003-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में गई युवक की जान: कार ने मारी बाइक को टक्कर, सवार पूर्व जिला पंचायत सदस्य के बेटे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में गई युवक की जान: कार ने मारी बाइक को टक्कर, सवार पूर्व जिला पंचायत सदस्य के बेटे की मौत
Sat, 26 Sep 2026 02:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sat, 26 Sep 2026 02:54 AM IST
सार
बड़हलगंज थाना क्षेत्र के मटिहानी गांव निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य शिवचंद यादव के छोटे बेटे अंकित यादव (27) की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा मदरिया चौराहे के पास शुक्रवार रात करीब आठ बजे हुआ जब वह बाइक से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
मृतक अंकित यादव की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
बड़हलगंज थाना क्षेत्र के मटिहानी गांव निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य शिवचंद यादव के छोटे बेटे अंकित यादव (27) की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा मदरिया चौराहे के पास शुक्रवार रात करीब आठ बजे हुआ।
विज्ञापन
परिजन के अनुसार, अंकित मदरिया चौराहे से बाइक से अपने घर मटिहानी जा रहे थे। इसी दौरान गोला की ओर से आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और अंकित को बड़हलगंज के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन