{"_id":"611ce1dc6fd3a37be444a624","slug":"ytsk-to-be-placed-at-32-railway-stations","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे अपडेट: 32 रेलवे स्टेशनों पर रखे जाएंगे वायटीएसके, कमीशन पर बेचेंगे टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे अपडेट: 32 रेलवे स्टेशनों पर रखे जाएंगे वायटीएसके, कमीशन पर बेचेंगे टिकट
Wed, 18 Aug 2021 04:03 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 18 Aug 2021 04:03 PM IST
सार
एजेंट के तौर पर काम करेंगे और जनरल टिकट से लेकर रिजर्वेशन टिकट बेचेंगे। इसके बदले में रेलवे इन्हें कमीशन देगा। रेल प्रशासन ने तैनाती को लेकर आवेदन मांगे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में 32 रेलवे स्टेशनों पर यात्री टिकट सुविधा केंद्र (वायटीएसके) रखे जाएंगे। यह एजेंट के तौर पर काम करेंगे और जनरल टिकट से लेकर रिजर्वेशन टिकट बेचेंगे।
विज्ञापन
इसके बदले में रेलवे इन्हें कमीशन देगा। रेल प्रशासन ने तैनाती को लेकर आवेदन मांगे हैं।
रेलवे स्टेशनों में 12 स्टेशन गोरखपुर मंडल के अंतर्गत आते हैं। रेलवे की सूची के मुताबिक, मंडल के चौरीचौरा, देवरिया सदर, सलेमपुर, भटनी, लार रोड, खड्डा, पडरौना कप्तानगंज, सिसवा बाजार और पिपराइच शामिल हैं।
विज्ञापन