Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   INDIA alliance is a threat to democracy, spreading chaos in the country: Chief Minister

इंडी गठबंधन लोकतंत्र के लिए खतरा, देश में फैला रहा अराजकता: मुख्यमंत्री

Thu, 05 Nov 2026 02:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
INDIA alliance is a threat to democracy, spreading chaos in the country: Chief Minister
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस, सपा सहित पूरे इंडी गठबंधन को देश की विकास और आत्मनिर्भरता की यात्रा में रोड़ा अटकाने वाला बताया। कहा कि दिल्ली के अंदर कांग्रेस और उसका गठबंधन अराजकता पैदा कर लोकतंत्र के लिए खतरा बना हुआ है। मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी को फुस्स रॉकेट बताते हुए कहा कि उनका बारूद समाप्त हो चुका है, सिर्फ धुआं रह गया है। वहीं, नकारात्मक सोच के चलते जनता हर बार सपा को खारिज कर रही है।
विज्ञापन


सीएम योगी बुधवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की अगुवाई में निकाली गई ‘लोकतंत्र बचाओ - अराजकता हटाओ’ पदयात्रा के शुभारंभ से पूर्व महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस, सपा और इंडी गठबंधन के दल अगर चुनाव जीतते हैं तो परिणाम उनका पुरुषार्थ होता है। यदि जनता उनके नकारेपन के कारण जवाब देती है, वे हार जाते हैं तो ईवीएम पर दोषारोपण उनकी प्रवृत्ति बन गई है।
विज्ञापन


सीएम योगी ने कहा कि एसआईआर की कार्रवाई पहली बार देश में नहीं हुई है। कांग्रेस पार्टी के समय में भी मतदाता सूची पुनरीक्षण की कार्रवाई हुई। तब वे इसका समर्थन करते थे । आज बांग्लादेशी घुसपैठियों, पाकिस्तानियों या फिर जो मृत हो चुके हैं, ऐसे लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाने के लिए निर्वाचन आयोग विशेष कार्यक्रम आगे बढ़ाता है, तब हाय-तौबा मचा करके वे देश के अंदर अराजकता का माहौल पैदा कर रहे हैं। कांग्रेस और इंडी गठबंधन के सभी सहयोगियों को देशवासियों से माफी मांगनी चाहिए। जब भी कोई बांग्लादेशी घुसपैठिया या पाकिस्तानी मतदाता सूची में अपना नाम डलवाता है तो वह भारत के गरीब, दलित, वंचित का अधिकार छीनने का कार्य करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपातकाल लगाने वाले दे रहे लोकतंत्र का उपदेश
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज लोकतंत्र के बारे में उपदेश वह कांग्रेस पार्टी दे रही है, जिसका इतिहास ही देश में 1975 में आपातकाल लगाने का है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या राहुल गांधी 1975 के लिए देशवासियों से माफी मांगेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक नवंबर को कांग्रेस ने दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रदर्शन किया। यह सिखों पर अत्याचार को याद दिलाने वाली तारीख थी। पहली नवंबर 1984 को दिल्ली की सड़कों पर कांग्रेस द्वारा निर्दोष सिखों को कत्लेआम किया जा रहा था।


लोकतंत्र में जनता जनार्दन के बल पर होता है बदलाव
दिल्ली में सपा प्रमुख के बयान ‘अगली पीढ़ी हर लाठी और हर जख्म का बदला लेगी’ पर कटाक्ष करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी के बबुआ को थोड़ा समझना चाहिए कि लोकतंत्र में बदला नहीं होता बल्कि जनता बदलाव करती है। 2014 में देश और 2017 में प्रदेश में बदलाव जनता जनार्दन के बल पर हुआ था। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 और 2022 के विधानसभा चुनावों में सपा-कांग्रेस को मिली कुल सीटों से अधिक 255 सीटें अकेले भाजपा ने 2022 में जीती थीं। जनता ही तय करती है कि किसे सत्ता सौंपनी है।


राहुल पर तंज, 56 वर्ष के हो गए हैं, कांग्रेस के लिए अभी भी युवा
मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी की राजनीतिक लॉन्चिंग पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी 56 वर्ष के हो गए हैं लेकिन कांग्रेस के लिए अभी भी युवा हैं। अब यह युवा कभी लॉन्च नहीं होने वाला है। कांग्रेस ने वर्ष 2004 में सांसद, 2007 में महासचिव, 2013 में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और 2017 में राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाकर उन्हें लॉन्च किया। इसके बाद 2019 में वह अमेठी से चुनाव हार गए। भारत जोड़ो यात्रा, न्याय यात्रा और अधिकार यात्रा से भी स्थिति नहीं बदली।

हर हार पर बहाना बनाता है विपक्ष
सीएम योगी ने राहुल गांधी व अखिलेश यादव की जोड़ी की तुलना बार-बार परीक्षा में असफल होने वाले छात्र से की। कहा कि ऐसा छात्र कभी कॉपी गायब होने, कभी प्रश्नपत्र पाठ्यक्रम से बाहर आने और कभी पेन की स्याही समाप्त होने का बहाना बनाता है। अपनी असफलता स्वीकार नहीं करता। दोनों नेताओं की भी यही स्थिति है।


सपा की चार सरकारों में हुए 1500 से अधिक दंगे
सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बना है। कुछ लोग देश को बांग्लादेश, नेपाल या श्रीलंका जैसा बनाने की धमकी दे रहे हैं लेकिन नया भारत अराजकता स्वीकार नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से पहले सपा की चार सरकारों में 1500 से अधिक दंगे हुए। पर्व-त्योहारों से पहले कर्फ्यू लगना आम था। बेटियां और व्यापारी असुरक्षित थे। आज प्रदेश सुरक्षा और सुशासन की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed