खुशखबर: रोजगार मेले में 12 सौ युवाओं को मिलेंगी नौकरियां, ऐसे करना होगा आवेदन
- बुधवार को क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय कटरा के परिसर में लगेगा रोजगार मेला
- देश की जानी-मानी 12 कंपनियां विभिन्न पदों पर करेंगी युवाओं की भर्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्य सरकार की युवाओं को रोजगार देने की मुहिम के बीच बस्ती जिले के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान और उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के संयुक्त प्रयास से बुधवार को एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले में देश की जानी-मानी 12 कंपनियां 12 सौ युवाओं को रोजगार देंगी।
बस्ती मंडल के सहायक निदेशक सेवायोजन टीडी वर्मा ने बताया कि मेले का आयोजन क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय के कटरा मूड़घाट परिसर में बुधवार को सुबह दस बजे से किया गया है। रोजगार मेले में आने वाली कंपनियां 18 से 35 वर्ष के दसवीं से स्नातक उत्तीर्ण युवाओं को नौकरियां देंगी।
युवाओं के चुने जाने के बाद उन्हें सात हजार से लेकर 13500 रुपये मानदेय और इंसेंटिव के तौर पर प्रदान किए जाएंगे। मेले का शुभारंभ जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन करेंगे। सहायक निदेशक ने बताया कि मेले में आने वाले युवाओं को कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए मास्क लगाकर आना है।
ऐसे करें आवेदन
सहायक निदेशक सेवायोजन ने बताया कि इच्छुक युवा क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की वेबसाइट sewayojan.up.nic.in व ncs.gov.in पर मंगलवार की शाम पांच बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही सभी अभ्यर्थी को सभी शैक्षणिक प्रमाणपत्र, दो फोटो और बायोडाटा लेकर आना होगा।
ये कंपनियां करेंगी कैंपस सलेक्शन
कंपनी पद पदों की संख्या
एरिटिक्स इंडस्ट्री एक्झीकेटीव मैनेजर 550
ग्रीन आर्गेनिक डिजायर प्रा.लि. सेल्स एक्झीकेटीव 15
कल्यानी सोलर पावर मल्टी टास्किंग एक्झीकेटीव सेल्स ट्रेनर 70
महर्षि दयानंद वोकशन ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट डिस्ट्रिक प्रोजेक्ट मैनेजर 63
एकजेंट एक्वा प्रा.लि. एचआर एक्झीकेटीव 222
मेगधा एग्रोटेक फील्ड एक्झीकेटीव व अन्य पद 109
विनुथना फर्टिलाइजर सेल्स रिप्रेजेंटेटिव व ट्रेनीज 122
यूरेका फोर्ब्स सेल्स एजेंट 20
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला गोरखपुर के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।