{"_id":"62414872fd2d4620d16752b4","slug":"youths-showing-stunts-beat-up-bjp-leader","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: स्टंट दिखा रहे युवकों ने भाजपा नेता को पीटा, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: स्टंट दिखा रहे युवकों ने भाजपा नेता को पीटा, मुकदमा दर्ज
Mon, 28 Mar 2022 11:02 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 28 Mar 2022 11:02 AM IST
सार
एसओ रामगढ़ताल ने बताया कि सड़क हादसे के चलते दोनों पक्ष में विवाद हुआ था। भाजपा नेता की तहरीर पर छात्रों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
पिटाई से घायल भाजपा नेता आदित्य गुप्त।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के भाजपा की आईटी सेल से जुड़े आदित्य गुप्ता को रविवार दोपहर में रामगढ़ताल थाना क्षेत्र में कुछ युवकों ने मारपीट कर घायल कर दिया। बताया जा रहा है कि स्टंट दिखा रहे युवकों ने पहले भाजपा नेता की गाड़ी में ठोकर मारी। विरोध करने पर पिटाई कर दी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के तारामंडल स्थित मकान से आदित्य हांसुपुर जा रहे थे। आदित्य का आरोप है कि रास्ते में चार बाइक पर सवार होकर 10 युवक स्टंट दिखाते चल रहे थे। इस दौरान आदित्य की बाइक में ठोकर लग गई। विरोध करने पर युवकों ने आदित्य की जमकर पिटाई कर दी।
विज्ञापन
आसपास के लोग पहुंचे तो युवक भाग गए। बाद में घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया। एसओ रामगढ़ताल ने बताया कि सड़क हादसे के चलते दोनों पक्ष में विवाद हुआ था। भाजपा नेता की तहरीर पर छात्रों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन