{"_id":"6669f8a079fc294d2706d153","slug":"youth-who-praised-terrorist-attack-in-jammu-arrested-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur : जम्मू के आतंकी हमले की प्रशंसा करने वाला युवक गिरफ्तार, केस दर्ज कर भेजा गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur : जम्मू के आतंकी हमले की प्रशंसा करने वाला युवक गिरफ्तार, केस दर्ज कर भेजा गया जेल
Thu, 13 Jun 2024 01:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 13 Jun 2024 01:07 AM IST
सार
पुलिस ने शिकायत मिलते ही आरोपी पर संप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने, आईटी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Istock
विस्तार
सोशल मीडिया पर आतंकी हमले की प्रशंसा करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शिकायत मिलते ही आरोपी पर संप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने, आईटी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
आरोपी की पहचान गुलिरहा के हरसेवकपुर नंबर दो निवासी अरमान के रूप में हुई है। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने मोबाइल फोन बरामद कर लिया, जिससे टिप्पणी को वायरल किया गया था। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, आतंकी हमले के बाद अरमान ने सोशल मीडिया पर टिप्पणी वायरल कर दिया। जो इंस्टाग्राम, एक्स व यूट्यूब और अन्य ग्रुप में वायरल होने लगी। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन