{"_id":"640ec9a86289b0f3510e3434","slug":"youth-went-to-meet-his-girlfriend-beaten-up-by-villagers-2023-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: प्रेमिका से मिलने गए युवकों की पिटाई, गांव वालों ने बनाया बंधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: प्रेमिका से मिलने गए युवकों की पिटाई, गांव वालों ने बनाया बंधक
Mon, 13 Mar 2023 12:28 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 13 Mar 2023 12:28 PM IST
सार
प्रेमी के साथी की बहन जो गुलरिहा थाना क्षेत्र के मोगलहा में किराये के मकान में रहकर शॉपिंग मॉल में काम करती है, ने गुलरिहा पुलिस को गुमशुदगी की जानकारी दे दी। देर रात देवरिया पुलिस से संपर्क कर गुलरिहा पुलिस दोनों को लेकर आई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विस्तार
देवरिया के एक गांव में शादीशुदा प्रेमिका से दोस्त के साथ मिलने गए युवकों को परिजनों ने पकड़ लिया। शनिवार रात में पिटाई करने के बाद बंधक बना लिया गया। बाद में सूचना पर पहुंची देवरिया और गुलरिहा पुलिस दोनों युवकों को छुड़ाकर लाई। पुलिस ने युवकों को परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, कुशीनगर जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक का पड़ोस के गांव की युवती से पांच वर्षों से प्रेम संबंध था। इसकी जानकारी होने पर युवती के घरवालों ने उसकी शादी एक साल पहले देवरिया के मडुआडीह थाना क्षेत्र के एक गांव में कर दी। फिर भी एक दूसरे से मोबाइल से बात करते रहे।
विज्ञापन
इसकी जानकारी जब युवती के ससुराल वालों को हुई तो दबाव डालकर साजिशन शनिवार को युवती से फोन करके प्रेमी को मिलने के लिए बुलाने को कहा। युवती फोन करके प्रेमी को बुलाई तो वह गुलरिहा इलाके में रहने वाले अपने दोस्त को यह कहकर ले गया कि दावत खाने चलना है।
विज्ञापन
प्रेमी व साथी बाइक से जब प्रेमिका के ससुराल के चौराहे पर पहुंचे ही थे कि पहले घात लगाए ससुराल वाले पकड़कर दोनों की धुनाई करने लगे। इसकी सूचना जब युवती को मिली तो तुरंत संबंधित थाने की पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची तब जाकर दोनों की जान बची।
इधर प्रेमी के साथी की बहन जो गुलरिहा थाना क्षेत्र के मोगलहा में किराये के मकान में रहकर शॉपिंग मॉल में काम करती है, ने गुलरिहा पुलिस को गुमशुदगी की जानकारी दे दी। देर रात देवरिया पुलिस से संपर्क कर गुलरिहा पुलिस दोनों को लेकर आई।