{"_id":"6064303b3fc03d27fa52c3c1","slug":"youth-was-strangled-to-death-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: युवक की गला रेत कर की गई थी हत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: युवक की गला रेत कर की गई थी हत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई पुष्टि
Wed, 31 Mar 2021 01:48 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 31 Mar 2021 01:48 PM IST
सार
- 28 मार्च को गुलरिया के जंगल में मिली थी नकहा के युवक की लाश
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले गुलरिहा इलाके के बनगाई टोला मदरहवा जंगल में रविवार की दोपहर 12.40 बजे एक युवक का शव मिला था, जिसकी गला रेतकर हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि होने पर पैर के अंगूठे और बाल को डीएनए टेस्ट के लिए भेजा गया है। शव की पहचान चिलुआताल इलाके के नकहा नंबर एक निवासी अजय यादव (35) के रूप में हुई थी।
पत्नी रीना यादव ने पुलिस को बताया है कि पति पेंट पॉलिस का काम करते थे। शनिवार की सुबह 11 बजे बीस हजार रुपये लेकर दो पहिया वाहन से निकले थे। देर रात तक घर नहीं आने पर खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चला। रविवार की सुबह चिलुआताल थाने में गुमशुदगी की सूचना दी गई।
वहीं पुलिस को कोइलहवा टोला के पास कुंआ के किनारे बाइक लावारिस हालत में मिली है। पुलिस तलाश में जुटी थी कि इसी बीच गुलरिहा के जंगल में शव की सूचना मिली। पुलिस संदेह के आधार पर रीना यादव को वहां लेकर गई।
विज्ञापन
शरीर के अवशेष के अलावा कपड़े से उसने पति अजय यादव के रूप में पहचान की। घटना की सूचना पर फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला रेत कर हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है।