फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Youth was confused by security personnel asking for license

Gorakhpur News: असलहा लाइसेंसी बताते हुए सुरक्षाकर्मियों से उलझा था युवक

Fri, 08 Aug 2025 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 08 Aug 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Youth was confused by security personnel asking for license
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। मंगलवार को मेडिकल कॉलेज के एमसीएच विंग के द्वितीय तल पर उस समय अफरातफरी मच गई जब एक युवक असलहे के साथ परिसर में दाखिल हो गया।
मौके पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने युवक को रोकने की कोशिश पर वह लाइसेंसी असलहा बताते हुए सुरक्षाकर्मी से उलझ गया और मौके से भाग निकला था। पुलिस द्वारा सुरक्षाकर्मियों से पूछताछ में इसका खुलासा हुआ है। पर अब तक युवक का सुराग नहीं मिला है।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के अनुसार, युवक मेडिकल कॉलेज में बाइक से पहुंचा और सीधे एमसीएच विंग के अंदर दाखिल हो गया। वह तेजी से पहली मंजिल से दूसरी मंजिल तक पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां तैनात सुरक्षा कर्मी ने जब उसे असलहे के साथ देखा तो उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन युवक रुकने के बजाय उलझ पड़ा। युवक ने अपने पास असलहा लाइसेंसी होने की बात कही और अपनी सुरक्षा का हवाला देकर बहस करता रहा। इसके बाद वह बाइक पर बैठकर मेडिकल कॉलेज से निकल गया।
एमसीएच विंग से युवक जिधर से निकला उधर कैमरे नहीं हैं। मेडिकल चौकी प्रभारी एसआई धर्मेंद्र कुमार ने बुधवार को मौके पर पहुंचकर सुरक्षाकर्मियों से पूछताछ कर मामले की तह तक जाने की कोशिश की थी। पुलिस का दावा है कि युवक की पहचान जल्द कर ली जाएगी।
बाइक चोरी में लापरवाही भी बनी वजह : मेडिकल कॉलेज परिसर में अक्सर बाइक चोरी की घटनाएं सामने आती हैं। पुलिस के अनुसार, इन घटनाओं में कई बार लोगों की लापरवाही भी सामने आती है। परिसर में खड़ी कई बाइकें अनलॉक अवस्था में पाई जाती हैं, जिससे चोरी की संभावना बढ़ जाती है।

सीओ सदर संजय रेड्डी द्वारा परिसर में चलाए गए कई अभियानों में में कई बाइकें अनलॉक मिलीं थीं। जिन्हें सीओ ने मेडिकल कालेज पुलिस चौकी में रखवा दिया। इन्हें बाद कागजात दिखाने के बाद बाइक मालिकों को सौंपा गया। असलहा लेकर घुसने की घटना के बाद कॉलेज में आए मरीजों और तीमारदारों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed