फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Youth should join the revolution of thoughts of immortal martyrs: Shivpratap

अमर शहीदों की विचार क्रांति से जुड़ें युवा : शिवप्रताप

Wed, 20 Dec 2023 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 20 Dec 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
Youth should join the revolution of thoughts of immortal martyrs: Shivpratap
- गुरुकृपा संस्थान एवं अखिल भारतीय क्रांतिकारी सम्मान संघर्ष मोर्चा ने आयोजित किया कार्यक्रम
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि अमर शहीद क्रांतिकारियों की मृत्यु नहीं होती, वे अमरता को प्राप्त कर जाते हैं। देश की युवा पीढ़ी शहीदों की विचार क्रांति से जुड़ें, उनके इतिहास को पढ़ें और देश व समाज हित की बात सोचते हुए उनके कृतित्व व व्यक्तित्व से प्रेरणा लें।



वह गुरुकृपा संस्थान और अखिल भारतीय क्रांतिकारी सम्मान संघर्ष मोर्चा की ओर से आयोजित पंडित राम प्रसाद बिस्मिल बलिदानी मेला एवं खेल महोत्सव के 15वें दिन पुष्पांजलि, स्वरांजलि और श्रद्धांजलि कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश को आजाद करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों में पंडित राम प्रसाद बिस्मिल का नाम प्रमुखता से लिया जाता है। ब्रिटिश हुकूमत ने काकोरी कांड के बाद उन्हें फांसी की सजा दे दी। बिस्मिल 19 दिसंबर 1927 को गोरखपुर जेल में अपना सर्वस्व न्यौछावर करते हुए हंसते-हंसते फांसी के फंदे पर झूल गए और भारत माता की गोद में सदा के लिए समाहित हो गए।
विज्ञापन

अध्यक्षता करते हुए एमएलसी व भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि यह स्थान तीर्थ स्थल से कम नहीं है। युवा जब ऐसे स्थान पर आते हैं तो उनके अंदर भी देश के प्रति कुछ करने का जज्बा जागृत होता है और प्रेरणा भी मिलती है।विशिष्ट अतिथि गोरखपुर जनर्लिस्ट्स प्रेस क्लब के अध्यक्ष मार्कंडेय मणि त्रिपाठी, आरएसएस गोरक्ष प्रांत के प्रांत संघ संचालक डॉ. महेंद्र अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष गोविवि दिनेश चंद्र त्रिपाठी, आयकर अधिवक्ता श्याम बिहारी अग्रवाल ने भी कार्यक्रम में विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिथियों का स्वागत व आभार ज्ञापन गुरुकृपा संस्थान के संस्थापक और मेले के आयोजक बृजेश राम त्रिपाठी ने किया। संचालन हरेकृष्ण पांडेय ने किया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर वरिष्ठ जेल अधिक्षक डीके पांडेय, जेलर अरुण कुमार कुशवाहा, डॉ. यशवंत सिंह राठौड़, उमेश राय, अश्वनी पांडेय, अभिषेक त्रिपाठी, कुंदन उपाध्याय, विनय कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed