फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Youth should contribute to the development of society and country by getting education.

Gorakhpur News: पढ़ लिखकर समाज व देश के विकास में योगदान दें युवा

Thu, 20 Nov 2025 12:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Youth should contribute to the development of society and country by getting education.
- बच्चों की तालीम ओ तरबियत विषय पर दो मस्जिदों में आयोजित हुई संगोष्ठी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

गोरखपुर। अल कलम एसोसिएशन के तत्वावधान में सुब्हानिया जामा मस्जिद तकिया कवलदह, फिरदौस जामा मस्जिद जमुनहिया बाग व गाजी रौजा में बुधवार को संगोष्ठी आयोजित की गई। ''''बच्चों की तालीम ओ तरबियत'''' विषय पर आयोजित इस संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि प्रसिद्ध इस्लामिक स्कॉलर व तहरीक उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मुफ्ती मुहम्मद खालिद अय्यूब मिस्बाही ने शिरकत की।
सुब्हानिया जामा मस्जिद में उन्होंने कहा कि पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मुहम्मद साहब से मजबूत रिश्ता बनाने के लिए उनके जीवन को जानना और शिक्षाओं पर अमल करना जरूरी है। अल्लाह की नेमत का शुक्रिया अदा करें। युवा खूब मेहनत से पढ़ें। परिवार, समाज व देश की सेवा करें। शिक्षा को प्राथमिकता दें। शिक्षा ही वह कुंजी है, जिससे वे अपनी क्षमताओं का बेहतर उपयोग कर सकती हैं। युवा अपने समुदायों में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं और देश के विकास में योगदान दे सकते हैं।
विज्ञापन

फिरदौस जामा मस्जिद में मुफ्ती खालिद ने अवाम से कहा कि तालीम व्यक्ति को जीवन जीने का सलीका और स्वावलंबन सिखाती है, जबकि तरबियत उसके नैतिक और चारित्रिक गुणों का विकास करती है। गाजी रौजा में युवाओं से गुफ्तगू करते हुए मुफ्ती खालिद ने कहा कि पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मुहम्मद साहब के जीवन से सीखें और आपकी सुन्नत का पालन करें। जरूरतमंदों और गरीबों की मदद करें। हर इंसान के साथ ईमानदारी और सम्मान से पेश आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगोष्ठी में मौलाना जहांगीर अहमद अजीजी, नेहाल अहमद नक्शबंदी, आसिफ महमूद नक्शबंदी, मौलाना अनवर अहमद, हाफिज फैज अहमद, ताबिश सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed