{"_id":"6154be3b8ebc3e045570378d","slug":"youth-scorched-due-to-gas-cylinder-explosion-condition-critical-gorakhpur-city-news-gkp411123119","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: गैस सिलिंडर फटने से युवक झुलसा, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: गैस सिलिंडर फटने से युवक झुलसा, हालत गंभीर
Thu, 30 Sep 2021 03:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 03:28 PM IST
सार
निनक राइन बुधवार की शाम वह मिनी गैस सिलिंडर पर खाना बना रहे थे। इसी दौरान सिलिंडर में आग लग गई, जिसे वह खुद बुझाने लगे। लेकिन आग बुझाने के दौरान ही सिलिंडर में विस्फोट हो गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
विस्तार
गोरखपुर जिले के गोला कस्बे की नूरी मस्जिद के पास स्थित एक घर में बुधवार को खाना बनाते समय गैस सिलिंडर फटने से एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। आननफानन उसे निजी अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सिलिंडर फटने से मकान का कुछ हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, वार्ड संख्या-9 नूरी मस्जिद के पास स्थित अकरम हुसैन के मकान में इसी वार्ड के मूल निवासी निनक राइन (40) किराए का कमरा लेकर रहते हैं। बुधवार की शाम वह मिनी गैस सिलिंडर पर खाना बना रहे थे। इसी दौरान सिलिंडर में आग लग गई, जिसे वह खुद बुझाने लगे। लेकिन आग बुझाने के दौरान ही सिलिंडर में विस्फोट हो गया। विस्फोट की तेज आवाज सुनकर सहमें मोहल्ले के लोग घरों से निकले तो देखा कि अकरम के मकान का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन