{"_id":"5ec264bf8ebc3e904914afea","slug":"youth-returning-from-mumbai-died-near-kanpur-during-lockdown","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Lockdown 4.0: मुंबई से लौट रहे युवक की कानपुर के पास हुई मौत, जांच के लिए भेजा गया नमूना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lockdown 4.0: मुंबई से लौट रहे युवक की कानपुर के पास हुई मौत, जांच के लिए भेजा गया नमूना
Mon, 18 May 2020 04:05 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, संतकबीर नगर।
अमर उजाला ब्यूरो, संतकबीर नगर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 18 May 2020 04:05 PM IST
सार
- गांव के ट्रक से पिता और अन्य दस लोगों के साथ 15 मई को मुंबई से चला था युवक
- ट्रक से लोग जिला अस्पताल लेकर पहुंचे शव,मेडिकल टीम ने लिया नमूना
- कोविड-19 के प्रोटोकाल के अनुसार प्रशासन ने शव का कराया अंतिम संस्कार
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई से ट्रक से पिता के साथ लौट रहे बखिरा क्षेत्र के कम्हरिया गांव के युवक की रास्ते में कानपुर और राय बरेली के बीच मौत हो गई। सोमवार को ट्रक से लोग शव लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। मेडिकल टीम ने युवक का नमूना लिया,जो जांच के लिए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
एएसपी असित श्रीवास्तव ने बताया कि बखिरा क्षेत्र के कम्हरिया गांव निवासी 32 वर्षीय युवक अपने पिता और गांव के करीब दस लोगों के साथ मुंबई से 15 मई को चला था। उसी गांव का ट्रक भी था। रविवार को रास्ते में कानपुर और राय बरेली के बीच युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
ट्रक से लोग शव लेकर सोमवार को जिला अस्पताल पहुंचे। पूछताछ में लोग बताए कि युवक अपने पिता के साथ मुंबई के बसई इलाके में रहता था। युवक मानसिक रूप से कमजोर था और उसे मिर्गी की बीमारी बताई गई। जिसकी दवा मुंबई में चल रही थी। जिला अस्पताल में मेडिकल टीम ने युवक का नमूना लिया।
विज्ञापन
कोविड जांच के लिए भेजा गया नमूना
एतियातन कोविड- 19 के प्रोटोकाल के अनुसार शव को सील करके भेजा गया। उसके गांव के कब्रिस्तान में शव को दफन कराया गया। अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि युवक का नमूना जांच को मेडिकल कॉलेज भेजा गया।
डीएम रवीश गुप्त ने बताया कि युवक की मौत की वजह स्पष्ट नहीं होने से कोविड-19 के अनुसार अंतिम संस्कार कराया गया। नमूने की रिपोर्ट आने के बाद जैसी स्थिति होगी,वैसी कार्रवाई की जाएगी। वैसे ट्रक के केबिन में जो लोग युवक के साथ रहे,उन्हें गांव के बाहर स्कूल में क्वारंटीन करा दिया गया है। पीड़ित परिजनों और ग्रामीणों से सतर्कता बरतने की अपील भी की गई।
डीएम रवीश गुप्त ने बताया कि युवक की मौत की वजह स्पष्ट नहीं होने से कोविड-19 के अनुसार अंतिम संस्कार कराया गया। नमूने की रिपोर्ट आने के बाद जैसी स्थिति होगी,वैसी कार्रवाई की जाएगी। वैसे ट्रक के केबिन में जो लोग युवक के साथ रहे,उन्हें गांव के बाहर स्कूल में क्वारंटीन करा दिया गया है। पीड़ित परिजनों और ग्रामीणों से सतर्कता बरतने की अपील भी की गई।