{"_id":"64d33aec7585e11d170d5a36","slug":"youth-photo-with-insas-rifle-goes-viral-accused-of-threatening-2023-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: इंसास राइफल के साथ युवक की फोटो वायरल, धमकाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: इंसास राइफल के साथ युवक की फोटो वायरल, धमकाने का आरोप
Wed, 09 Aug 2023 12:41 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 09 Aug 2023 12:41 PM IST
सार
हटवा गांव निवासी राजीव उर्फ राजू व आकाश निषाद ने बैंक से ऋण दिलाने के नाम पर कागजात पर हस्ताक्षर कराकर एवं रजिस्ट्री दफ्तर के कर्मचारियों की मिलीभगत से 27 डिस्मिल जमीन का बैनामा करा लिया। इसकी जानकारी होने पर उन्होंने दीवानी में मंसूखी का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
इंसास रायफल के साथ युवक।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
बैंक से ऋण दिलाने के नाम पर युवक ने पहले 27 डिस्मिल जमीन बैनामा करा लिया। बाद में शिकायत करने पर वह इंसास रायफल लेकर धमकाने पहुंच गया। पीड़ित ने एसएसपी को प्रार्थनापत्र एवं असलहे के साथ उसकी फोटो देकर जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
गोला क्षेत्र के रकौली गांव निवासी रामदरश ने एसएसपी को दिए प्रार्थनापत्र में बताया है कि उन्हें रोजगार के लिए रुपये की जरूरत थी। क्षेत्र के हटवा गांव निवासी राजीव उर्फ राजू व आकाश निषाद ने बैंक से ऋण दिलाने के नाम पर कागजात पर हस्ताक्षर कराकर एवं रजिस्ट्री दफ्तर के कर्मचारियों की मिलीभगत से 27 डिस्मिल जमीन का बैनामा करा लिया।
विज्ञापन
इसकी जानकारी होने पर उन्होंने दीवानी में मंसूखी का केस दर्ज कराया है। आरोप है कि केस में सुलह करने के लिए राजीव इंसास राइफल लेकर उनके दरवाजे पर चढ़ आया। उसने फेसबुक पर राइफल के साथ फोटो भी पोस्ट कर रखा है।
विज्ञापन