{"_id":"60c38b83ea030f0a64371774","slug":"youth-not-reaching-vaccination-even-after-slot-booking-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: गोरखपुर में स्लॉट बुकिंग के बाद भी नहीं पहुंच रहे युवा, ऐसे कैसे लड़ेंगे कोरोना से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: गोरखपुर में स्लॉट बुकिंग के बाद भी नहीं पहुंच रहे युवा, ऐसे कैसे लड़ेंगे कोरोना से
Fri, 11 Jun 2021 09:42 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 11 Jun 2021 09:42 PM IST
सार
25 से 30 प्रतिशत लोग न खुद आ रहे टीका लगवाने, न ही दूसरों को दे रहे मौका, 18 से 44 वर्ष के बीच के लोगों की संख्या ज्यादा।
विज्ञापन
कोरोना वायरस टीकाकरण। (फाइल फोटो)
- फोटो : pti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में कोविड टीकाकरण के बीच ग्रामीण क्षेत्रों में जहां लोग स्लॉट नहीं बुक कर पा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर जिले के 25 से 30 प्रतिशत युवा ऐसे हैं, जो स्लॉट बुकिंग के बाद भी बूथों पर टीका लगवाने नहीं पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
इसकी वजह से दूसरों को भी स्लॉट बुक करने का मौका नहीं मिल पा रहा है। ऐसा करने वाले सर्वाधिक 18 से 44 वर्ष के बीच के लोग हैं। यही वजह है कि बूथों पर टीकाकरण का टारगेट तक नहीं पूरा हो पा रहा है। इसे रोक पाना विभाग के लिए चुनौती हो गई है।
विज्ञापन
स्थिति यह है कि सप्ताह में सातों दिन के स्लॉट एक दिन में ही बुक हो जा रहे हैं। दो घंटे के अंदर करीब 30 से 35 हजार स्लॉट की बुकिंग हो रही है। खास बात यह है कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्लॉट की बुकिंग शहरी क्षेत्रों के लोग कर रहे हैं। लेकिन वह बूथों पर पहुंच नहीं रहे हैं।
विज्ञापन
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एनके पांडेय ने कहा कि स्लॉट बुकिंग ऑनलाइन तरीके से हो रही है। इसमें विभाग कुछ नहीं कर सकता है। युवा स्लॉट बुक करने के बाद भी बूथों नहीं पहुंच रहे हैं। इसकी वजह से अन्य लोगों को मौका नहीं मिल पा रहा है। अपील की जा रही है कि जो लोग स्लॉट बुक करा रहे हैं, वे टीका लगवाने जरूर पहुंचे।