{"_id":"65ce934af25875aef10d28b4","slug":"youth-murdered-by-slitting-throat-over-gambling-dispute-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-468195-2024-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: जुआ खेलने के विवाद में युवक की गला काटकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: जुआ खेलने के विवाद में युवक की गला काटकर हत्या
विज्ञापन
गुलरिहा इलाके में हुई घटना, आरोपियों के घर पुलिस ने दी दबिश
दोपहर में विवाद के बाद रात में वारदात, पुलिस फोर्स तैनात
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। गुलरिहा इलाके के बजरंग धाम कॉलोनी में जुआ खेलने के विवाद में पीयूष (35) की गला काटकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि दोपहर में जुआ खेलने के दौरान लेन-देन को लेकर विवाद हो गया था। बाद में आरोपियों ने चाकू से पीयूष का गला काटकर हत्या कर दी। आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के घरों पर दबिश दी है। एहतियातन पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।
जानकारी के मुताबिक, सेमरा नंबर एक शिव मंदिर टोला निवासी पीयूष जुआ खेलने का आदी था। बृहस्पतिवार दोपहर में वह कुछ युवकों के साथ जुआ खेल रहा था। वहां लेन-देन को लेकर विवाद हो गया था। मारपीट होता देख आसपास के लोग भी आ गए और फिर मामले को शांत करा दिया गया। रात में साढ़े नौ बजे पीयूष पैदल ही बगल के मोहल्ले बजरंग धाम कॉलोनी के पास गया था। वहां पर कुछ युवक पहले से मौजूद थे, जिससे उसका दोपहर में विवाद हो गया था। आमने-सामने होने पर एक बार फिर से विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि इस दौरान तीन युवकों ने चाकू निकाल लिया और फिर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
शोर सुनकर आसपास के लोग आ गए तो आरोपी फरार हो गए। घायल पीयूष को अस्पताल ले जाने की तैयारी में थे कि उसकी मौके पर मौत हो गई। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घरवालों ने पास के ही रहने वाले युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
.....
दो दिन पहले भी हुआ था विवाद
पीयूष का दो दिन पहले मंगलवार को भी आरोपी युवकों से विवाद हो गया था। तब भी लेनदेन का विवाद सामने आया था, लेकिन पुलिस में शिकायत नहीं की गई थी। मामले को आपस में ही रफादफा कर दिया गया था। बृहस्पतिवार की दोपहर में भी मारपीट के बाद किसी को कोई सूचना नहीं दी गई थी और रात में हत्या हो गई।
...
पिता चलाते हैं ऑटो, चौराहे का था मनबढ़
आसपास के लोगों ने बताया कि पीयूष काफी मनबढ़ था। वह चार-पांच युवकों के साथ घूमता रहता था। आपस में मारपीट करने वाले भी अपना झगड़ा सुलझाने के लिए उसे बुलाया करते थे। आए दिन वह मारपीट किया करता था। पीयूष के पिता ऑटो चलाते थे।
कोट
आपसी विवाद में युवक पर चाकू से हमला किया गया है, जिसमें उसकी मौत हो गई है। पुलिस मौके पर जाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। परिजनों के तहरीर देने पर केस दर्ज कर लिया जाएगा।
जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एसपी नार्थ