फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Youth injured in road accident died in Deoria

देवरिया: हादसे में घायल युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Wed, 22 Sep 2021 03:45 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Wed, 22 Sep 2021 03:45 PM IST
सार

महुआडीह थानाक्षेत्र के सेखौना गांव के पास हुआ था हादसा। लखनऊ एसजीपीजीआई ले जाते समय हुई मौत।

विज्ञापन
Youth injured in road accident died in Deoria
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

देवरिया जिले के महुआडीह थानाक्षेत्र के सेखौना गांव के पास मंगलवार को हुए एक सड़क हादसे में घायल युवक की देर रात मौत हो गई। इस बात की जानकारी होते ही घर में कोहराम मच गया। शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक, महुआडीह थानाक्षेत्र के सहवां गांव का एक युवक गोलू कुमार गौतम (18) मंगलवार को किसी काम से बाइक से देवरिया गया था। शाम को वापस लौटते समय क्षेत्र के सेखौना गांव के पास सामने से आ रही एक चार पहिया वाहन से उसकी बाइक की टक्कर हो गई। भिड़ंत इतनी तेज थी कि युवक का दाहिना हाथ शरीर से उखड़ कर दूर जा गिरा। चारपहिया गाड़ी चालक अपनी गाड़ी लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन


इसके बाद गंभीर रूप से घायल युवक को स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस बुलाकर इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। गंभीर हालत देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां से देर रात डॉक्टरों ने उसे लखनऊ एसजीपीजीआई के लिए रेफर कर दिया। वहां ले जाते समय रात 2:30 बजे के करीब बस्ती के पास उसकी मौत हो गई। परिजन शव को लेकर जिला अस्पताल (देवरिया) पहुंचे। जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पिता कमलेश प्रसाद, माता पुष्पा, छोटा भाई सूरज, बहन मोनी का रो- रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed