{"_id":"5f0b6c8d8ebc3e637d41ba66","slug":"youth-injured-in-assault-gorakhpur-city-news-gkp3579323155","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती से छेड़खानी की बात को लेकर हुआ था विवाद, मारपीट में घायल युवक की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती से छेड़खानी की बात को लेकर हुआ था विवाद, मारपीट में घायल युवक की हुई मौत
Mon, 13 Jul 2020 10:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 10:06 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
गोरखपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्र के गगहा इलाके के एक गांव में छेड़खानी का उलाहना देने को लेकर हुई मारपीट में घायल राहुल यादव 21 की मौत हो गई। उसका इलाज लखनऊ के एक अस्पताल में चल रहा था। शनिवार की रात उसने दम तोड़ दिया। वह युवती का चचेरा भाई था। घरवालों ने मौत की सूचना पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार राजपुर गांव में आठ जुलाई को एक युवती सिलाई सीख कर घर जा रही थी। रास्ते में दलित बस्ती का एक युवक गुटखा खाकर उसका रैपर युवती के ऊपर फेंक दिया। घर पहुंचने के बाद युवती ने परिजनों को पूरी बात बताई। युवती ने बताया कि युवक अभिषेक अक्सर उसे परेशान करता है। जिसके बाद परिजन शिकायत लेकर आरोपित के घर गए जिससे नाराज युवक अपने साथियों के साथ युवती के घर पहुंचा और उसके परिजनों की लाठी डंडे से पिटाई कर दी थी।
विज्ञापन
मारपीट में युवती का चचेरा भाई राहुल, रोहित, जसवंत, हेवंत, अंशु, होशिला समेत छह लोग घायल हो गए थे। गंभीर रूप से घायल राहुल को जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत में सुधार न होने पर उसे लखनऊ ले जाया गया था। राहुल के पिता सियाराम की तहरीर पर पुलिस ने मुख्य आरोपित अभिषेक समेत दस नामजद व अज्ञात के खिलाफ बलवा व मारपीट का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन