{"_id":"60a52cd99dbabf5fab34f7ac","slug":"youth-gun-firing-during-orchestra-cheered-in-maharajganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"महराजगंज: आर्केस्ट्रा के दौरान युवक ने की हर्ष फायरिंग, महिला के पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महराजगंज: आर्केस्ट्रा के दौरान युवक ने की हर्ष फायरिंग, महिला के पैर में लगी गोली
Wed, 19 May 2021 08:50 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 19 May 2021 08:50 PM IST
सार
महुअवां उर्फ महुई में बरात विदा करते समय मनबढ़ युवक ने किया फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : पेक्सेल्स
विस्तार
महराजगंज जिले के महुंअवा उर्फ महुई गांव के ओरीपुर में एक शादी कार्यक्रम में बरात विदा करते समय आर्केस्ट्रा में एक युवक ने फायरिंग कर दी। इस दौरान गोली एक महिला के पैर में लग गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे सीएचसी बनकटी ले जाया गया।
विज्ञापन
फरेंदा थाना क्षेत्र के महुंअवा उर्फ महुई निवासी बालकिशुन के बेटे की शादी कार्यक्रम था। वहां पर सायं करीब छह बजे बैंडबाजा व आर्केस्ट्रा के साथ बरात कैम्पियरगंज के बसंतपुर के लिए निकली थी। अभी बरात विदाई का कार्यक्रम चल रहा था। गांव की महिलाएं सड़क के किनारे खड़ी होकर देख रही थी।
विज्ञापन
आर्केस्ट्रा के दौरान किसी युवक ने असलहा लहराते हुए फायरिंग कर दिया। जिसमें गांव की ही अंजनी गुप्ता (38) के पैर में गोली लग गई। गोली लगने के बाद महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। बरात में अफरा तफरी मच गई।
विज्ञापन
गांव के लोगों ने सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजन महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले गए। जहां से गंभीर हालत देख मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक गिरिजेश उपाध्याय ने कहा कि फायरिंग करने वाले युवक की तलाश की जा रही है। घायल महिला का इलाज चल रहा है।