{"_id":"60e2a35d8ebc3ec75e618a07","slug":"youth-got-trapped-in-swamp-police-saved-his-life-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: मछली मारने गया युवक दलदल में फंसा, पुलिस ने बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: मछली मारने गया युवक दलदल में फंसा, पुलिस ने बचाई जान
Mon, 05 Jul 2021 11:44 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 05 Jul 2021 11:44 AM IST
सार
रविवार की सुबह वह मछली पकड़ने के लिए नदी के किनारे गए थे। मछली पकड़ने के लिए जैसे ही वह आगे बढ़े, उनका पैर फिसल गया और वह दलदल में फंसा गए।
विज्ञापन
पुलिस ने बचाई युवक की जान।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर के राजघाट इलाके में राप्ती नदी के रामघाट पर मछली पकड़ने गया युवक दलदल में फंसकर डूबने लगा। यह देख वहां मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे ट्रांसपोर्ट नगर चौकी इंचार्ज अवधेश मिश्रा ने आसपास के युवकों की मदद से घंटों की मशक्कत के बाद दलदल में फंसे युवक को बाहर निकाला।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, बिहार के गया के रहने वाले धनंजय मंडल गोरखपुर में मछली पकड़ने का काम करते हैं। रविवार की सुबह वह मछली पकड़ने के लिए नदी के किनारे गए थे। मछली पकड़ने के लिए जैसे ही वह आगे बढ़े, उनका पैर फिसल गया और वह दलदल में फंसा गए।
विज्ञापन
धनंजय के शोर मचाने पर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर ट्रांसपोर्ट नगर चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंच गए और आसपास के लोगों की मदद से घंटों मशक्कत के बाद रस्सी के सहारे उन्हें बाहर निकाला।
विज्ञापन