{"_id":"62c7e05f9ce2ef6c7842a8dd","slug":"youth-found-unconscious-on-forelane-fear-of-poisoning","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: फोरलेन पर अचेत मिला युवक, जहरखुरानी की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur: फोरलेन पर अचेत मिला युवक, जहरखुरानी की आशंका
Fri, 08 Jul 2022 01:14 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 08 Jul 2022 01:14 PM IST
सार
युवक गोरखपुर न पहुंचकर कुशीनगर जिले के हाटा कोतवाली क्षेत्र में नहर पर स्थित बीयर की दुकान पर रुक गया। वहां पर कुछ अराजकतत्वों ने युवक को खाने पीने की चीजों में जहर खिला दिया।
विज्ञापन
फोरलेन।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
गोरखपुर जिले के चौरीचौरा इलाके के सोनबरसा बाजार में बुधवार रात में रिलायंस पेट्रोल पंप के पास फोरलेन पर अचेत हाल में युवक मिला। युवक की पहचान कैंट थाना क्षेत्र के नंदानगर निवासी हरिकेश मौर्या (26) के रुप मे हुई। आशंका है कि युवक जहरखुरानी का शिकार हुआ है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
युवक के परिजनों ने बताया कि देवरिया जिले के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के सहवां निवासी मुकेश कुमार के घर बुधवार को युवक गया था। युवक के साथी मुकेश कुमार ने बताया कि बुधवार को शाम 5 बजे युवक को पचास हजार रुपये नकद और पचास हजार का चेक व अपनी बुलेट मोटरसाइकिल देकर गोरखपुर भेज दिए थे।
युवक गोरखपुर न पहुंचकर कुशीनगर जिले के हाटा कोतवाली क्षेत्र में नहर पर स्थित बीयर की दुकान पर रुक गया। वहां पर कुछ अराजकतत्वों ने युवक को खाने पीने की चीजों में जहर खिला दिया। युवक के अचेत हो जाने पर बुलेट, पचास हजार रुपये नगद सहित चेक, सोने की चेन और मोबाइल फोन ले लिए। फिर युवक को ले जाकर गोरखपुर जिले के चौरीचौरा क्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग में फोरलेन पर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।