फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Youth escaped from 100 bed TB hospital's Quarantine Center

100 बेड टीबी अस्पताल के क्वारंटीन सेंटर से युवक हुआ फरार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 08:38 PM IST
विज्ञापन
Youth escaped from 100 bed TB hospital's Quarantine Center
100 बेड टीबी अस्पताल के क्वारंटीन सेंटर से युवक हुआ फरार झरना टोला के कोरोना पॉजिटिव युवक का है रिश्तेदार अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। नंदा नगर 100 बेड टीबी अस्पताल के क्वारंटीन सेंटर से सोमवार की दोपहर एक युवक फरार हो गया। इसकी जानकारी कर्मियों को तब हुई जब वह रात में खाना देने गए। मंगलवार को टीबी अस्पताल के प्रभारी डॉ अरुण कुमार ने एयरफोर्स पुलिस चौकी को इसकी सूचना दी है। बताया जाता है कि युवक झरना टोला के कोरोना पॉजिटिव निकले युवक का रिश्तेदार है। इसकी वजह से उसे क्वारंटीन कराया गया था।  जानकारी के मुताबिक युवक देवरिया का रहने वाला है। उसे दो दिन पहले 100 बेड टीबी अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्वारंटीन किया था। डॉ अरुण कुमार ने बताया कि युवक अपने मोटरसाइकिल से फरार हुआ है। जबकि ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों का कहना है कि उसकी एंट्री पैदल दर्ज की गई है। जबकि सूत्र बताते है कि सोमवार को टीबी अस्पताल में एक एंबुलेंस आई थी। उसी एंबुलेंस में युवक बैठ गया। पुलिस कर्मियों ने जब एंबुलेंस चालक से दो अन्य बैठे लोगों के बारें में पूछा तो चालक ने बताया कि यह स्टाफ के लोग हैं। फिलहाल अब तक युवक का पता नहीं चल सका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed