फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Youth drowns and goes missing after going for a swim with friends in Tarkulani

Gorakhpur News: तरकुलानी में साथियों के साथ नहाने गया युवक डूबा, लापता

Mon, 05 Oct 2026 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 05 Oct 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Youth drowns and goes missing after going for a swim with friends in Tarkulani
खोराबार। थाना क्षेत्र के तरकुलानी रेगुलेटर के पास रविवार शाम करीब 3:45 बजे नहाते समय एक युवक गहरे पानी में डूब गया। उसके साथ नहा रहे तीन अन्य युवकों ने गांव पहुंचकर परिजन और ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए। झंगहा थाना क्षेत्र के गहिरा पांडेय टोला निवासी सूरज यादव (18) पुत्र दीनानाथ यादव अपने साथियों के साथ तरकुलानी पंप हाउस के पास नहाने गया था। नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। घटना की सूचना पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। देर शाम तक एनडीआरएफ की टीम नदी में युवक की तलाश में जुटी रही, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। सूरज मजदूरी करता था और दो भाइयों में बड़ा था। पिता दीनानाथ यादव भी मजदूरी करते हैं। थाना प्रभारी खोराबार सुधांशु सिंह ने बताया कि एनडीआरएफ की टीम लापता सूरज यादव की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed