{"_id":"6593d87075ef75b5c1024b39","slug":"youth-dies-in-road-accident-friend-injured-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur Accident: सड़क हादसे में युवक की मौत, दोस्त घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur Accident: सड़क हादसे में युवक की मौत, दोस्त घायल
Tue, 02 Jan 2024 03:03 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 02 Jan 2024 03:03 PM IST
सार
पतरा गांव निवासी सुरेंद्र के घर न्यू ईयर पार्टी का आयोजन किया गया था। इसमें शामिल होने के लिए सुरेंद्र के बेटे रामधवन (23) के मित्र भी आए थे। रात में पार्टी खत्म होने के बाद रामधवन अपने दोस्त रहमान को बाइक से छोड़ने उसके घर जा रहा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में पिपराइच इलाके के पतरा गांव के पास रविवार रात सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। जबकि, उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों ही घर पर आयोजित न्यू ईयर पार्टी से लौट रहे थे कि बाइक अनियंत्रित होकर पोल में टकरा गई। हादसे में घायल युवक को भर्ती कराया गया है। उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
जानकारी के मुताबिक पतरा गांव निवासी सुरेंद्र के घर न्यू ईयर पार्टी का आयोजन किया गया था। इसमें शामिल होने के लिए सुरेंद्र के बेटे रामधवन (23) के मित्र भी आए थे। रात में पार्टी खत्म होने के बाद रामधवन अपने दोस्त रहमान को बाइक से छोड़ने उसके घर जा रहा था।
दोनों बाइक से अभी गांव के चौराहे पर ही पहुंचे थे कि तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पोल से टकरा गई। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर गांव वालों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर रामधवन की मौत हो गई, जबकि उसके दोस्त की हालत गंभीर बनी हुई है।