{"_id":"60dae5b68ebc3e61327433e2","slug":"youth-dies-in-accident-while-peeping-out-of-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसा: ट्रेन से बाहर झांकना युवक को पड़ा भारी, एक गलती ने ले ली जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसा: ट्रेन से बाहर झांकना युवक को पड़ा भारी, एक गलती ने ले ली जान
Tue, 29 Jun 2021 02:49 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 29 Jun 2021 02:49 PM IST
सार
घर से कमाने जा रहा था रामपुकार, हबीबगंज के पास हुआ हादसा
विज्ञापन
भारतीय रेल। (फाइल फोटो)
- फोटो : File
विस्तार
गोरखपुर जिले के चिलुआताल इलाके के भौरामल गांव निवासी युवक की रविवार रात में भोपाल के आगे हबीबगंज रेलवे स्टेशन के पास हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह ट्रेन के दरवाजे से बाहर झांक रहा था और इसी दौरान उसका सिर पोल से टकरा गया और फिर नीचे गिर गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पिता व गांव के अन्य लोग भी उसी ट्रेन में सवार थे।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, भौरामल गांव निवासी नगीना साहनी का 20 वर्षीय बेटा रामपुकार रविवार को हैदराबाद जाने के लिए ट्रेन पर सवार हुआ था। पिता और गांव के 15 अन्य लोग भी उसी ट्रेन से जा रहे थे। सभी को वहां पर वह पेंट पालिश का काम मिला है। रात में भोपाल के आगे हबीबगंज रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के दरवाजे से बाहर की तरफ झांकने के दौरान उसका सिर पोल से टकरा गया और वह बाहर गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
पिता नगीना सहित 15 और लोग ट्रेन की गैलरी में बैठे थे। हादसा होते ही वह चीख पड़े और ट्रेन को रोक दिए। गाड़ी हबीबगंज स्टेशन के पास रुकी। सभी लोग उसके पास पहुंचे तो देखा की वह पूरी तरह अचेतावस्था में है। सूचना जीआरपी पुलिस को दी गई। पुलिस पहुंची मगर उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन